अबोहर: घनी धुंध के कारण एसएसएफ के 3 जवानों की कार पिकअप से टकराई, गंभीर रूप से घायल

अबोहर: घनी धुंध के कारण एसएसएफ के 3 जवानों की कार पिकअप से टकराई, गंभीर रूप से घायल

 

पंजाब के अबोहर में आज तड़के घनी धुंध के कारण एक दर्दनाक हादसा हुआ, जिसमें एसएसएफ के 3 जवान घायल हो गए। यह हादसा गांव निहालखेड़ा के पास हुआ, जब एसएसएफ जवान अपनी निजी कार से ड्यूटी पर जा रहे थे और घने कोहरे के कारण उनकी कार एक पिकअप से टकरा गई।

एसएसएफ जवान गुरप्रीत सिंह, गुरजीत सिंह और मोहित अपनी कार से निहालखेड़ा जा रहे थे, जब विजिब्लिटी कम होने के कारण उन्होंने एक कैटर को ओवरटेक किया और उनकी कार सामने से आ रही पिकअप से टकरा गई। इस हादसे में तीनों जवान गंभीर रूप से घायल हो गए और उनकी कार भी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

स्थानीय लोगों ने तुरंत मदद की और एसएसएफ की दूसरी टीम मौके पर पहुंची, जिन्होंने घायल जवानों को कार से बाहर निकाला और उन्हें सिविल हॉस्पिटल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद तीनों जवानों को बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया है।

यह हादसा घनी धुंध के कारण हुई विजिब्लिटी समस्या का परिणाम था, और अब अधिकारियों द्वारा मामले की जांच की जा रही है।

Leave a Comment

और पढ़ें