अबोहर में पुलिस ने 30 किलो पोस्त के साथ दो नशा तस्करों को पकड़ा, एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज

अबोहर में पुलिस ने 30 किलो पोस्त के साथ दो नशा तस्करों को पकड़ा, एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज

पुलिस ने अबोहर जिले के थाना बहाव वाला इलाके में गश्त के दौरान दो युवकों को 30 किलो पोस्त सहित गिरफ्तार किया है। दोनों युवकों की पहचान विजय और मलकीत के रूप में हुई है, जो नारायणपुरा के निवासी हैं। यह दोनों बेरोजगार होने के कारण नशा तस्करी में लिप्त थे और पोस्त बेचकर अपना घर चलाते थे।

घटना 30 दिसंबर की शाम की है, जब सहायक थानेदार गुरमीत सिंह पुलिस टीम के साथ गांव नारायणपुरा लिंक रोड पर गश्त कर रहे थे। उस दौरान उन्होंने दो युवकों को प्लास्टिक गट्टों के साथ आते हुए देखा। पुलिस टीम को देखकर वे घबरा गए और कट्टों को फेंककर भागने लगे। पुलिस ने पीछा करके दोनों को पकड़ लिया और कट्टों की तलाशी लेने पर उसमें से 30 किलो पोस्त बरामद हुआ।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, विजय और मलकीत ने अपने घर का गुजारा चलाने के लिए पोस्त का धंधा शुरू किया था। वे राजस्थान से सस्ते दामों में पोस्त लाकर अबोहर में उसे महंगे दामों पर बेचते थे। पुलिस ने आरोपियों से कड़ी पूछताछ करने के लिए दो दिन का रिमांड लिया है। प्राथमिक पूछताछ में यह भी पता चला कि मलकीत पर पहले ही कई आपराधिक मामले दर्ज हैं।

Leave a Comment

और पढ़ें