रोहित भट्ट/अल्मोड़ा: अगर आप सांस्कृतिक नगरी अल्मोड़ा में रहते हैं, तो अब अपने आसपास कूड़ा नहीं फेंक सकते हैं. क्योंकि कूड़ा फेंकने पर अब अल्मोड़ा की नगर पालिका आपके ऊपर कार्रवाई कर सकती है. अगर आपको कूड़ा फेंकना ही है, तो आप कूड़ेदान या फिर नगर पालिका के द्वारा भेजी गई गाड़ी में डाल सकते हैं. अगर अपने घर या फिर दुकान का कूड़ा सड़क या फिर गली में फेंका, तो जुर्माना लगाने के साथ कार्रवाई भी हो सकती है. इसमें ₹5000 तक का जुर्माना और 6 महीने की जेल भी हो सकती है.
इसको लेकर लोकल 18 की टीम ने ग्राउंड रिपोर्टिंग करते हुए बाजार और गलियों का निरीक्षण किया, तो देखा कि कूड़े की गाड़ी सुबह और शाम को आती है. पर इसके बावजूद भी लोग अभी भी अपना कूड़ा सड़क और बाजार में फेंक रहे हैं. आलम तो यह है कि पालिका के द्वारा दो बार कूड़े की गाड़ी लगाई गई है. इसके बावजूद भी लोग अपने घर और दुकान का कूड़ा बाजार या फिर सड़कों में फेंक रहे हैं. अगर आपके आसपास भी कोई भी व्यक्ति कूड़ा फेंकता है, तो आप इसके बारे में नगर पालिका अल्मोड़ा को बता सकते हैं. इसके बाद आपका नाम गोपनीय रखा जाएगा.
लोकल 18 से खास बातचीत करते हुए नगर पालिका के इओ भरत त्रिपाठी ने बताया कि नगर पालिका के द्वारा विभिन्न जगहों में कूड़ेदान स्थापित किए गए हैं. सुबह और शाम के वक्त सड़क और बाजार में कूड़े की गाड़ी भिजवाई जाती है. पर कई जगह में लोगों के द्वारा फेंका जाता है. उन्होंने बताया अगर आपके आसपास भी कोई भी कूड़ा फेंकता है, तो उसकी सूचना आप नगर पालिका को दे सकते हैं. इसके बाद सूचना देने वाले का नाम गोपनीय रखा जाएगा. वर्तमान में नगर पालिका के सभी कर्मचारी लगातार काम कर रहे हैं. इसके अलावा 9 वाहनों से लगातार शहर का कूड़ा उठाया जाता है. अगर कोई भी कूड़ा फेंकते हुए पाए जाएगा, तो उसके ऊपर कार्रवाई करते हुए उसे जुर्माना भी वसूला जाएगा. इसके लिए उन्होंने नगर पालिका के सभी कर्मचारियों को सख्त निर्देश दिए हैं. कोई भी कूड़ा फेंकते हुए पाया जाता है तो उनके ऊपर उचित कार्रवाई की जाएगी.
FIRST PUBLISHED : June 11, 2024, 16:39 IST










