अब दूर से ही होंगे बद्रीनाथ बाबा के दर्शन! मास्टर प्लान के तहत हटे आस पास के भवन

कमल पिमोली/श्रीनगर गढ़वाल: सनातन धर्म में आस्था रखने वालों का केन्द्र बिन्दु बद्रीनाथ धाम की भव्यता अब दूर से भी नजर आएगी. बद्रीनाथ धाम के मास्टर प्लान (Badrinath Master Plan) के पहले चरण में बदरीनाथ धाम, सिंहद्वार से छेड़छाड किए बिना धाम से सटे दुकानों व मकानों को हटा दिया गया है. अब तक यहां धाम के आगे दुकानों व मकानों के सटे होने के कारण बद्रीनाथ मंदिर के दर्शन दूर से स्पष्ट रूप से नहीं हो पाते थे. लेकिन, अब दूर से ही बर्फ की सफेद पहाड़ियों के नीचे विराट बद्रीनाथ मंदिर (Badrinath temple) अद्भुत लग रहा है.

पीएम नरेंद्र मोदी के ड्रीम प्रोजेक्ट बद्रीनाथ मास्टर प्लान के तहत बद्रीनाथ धाम में निर्माण कार्य जारी है. मास्टर प्लान के पहले चरण के कार्यों में तेजी लाई जा रही है. पहले चरण में आस-पास के हिस्से को साफ करने से लेकर रिवर फ्रंट, झीलों के निर्माण के साथ अन्य पुनर्निर्माण कार्य चल रहे हैं.

मंदिर के 75 मीटर परिधि को किया खाली
अभी तक बद्रीनाथ मास्टर प्लान के तहत चल रहे निर्माण कार्यों के दौरान बद्रीनाथ मंदिर के 75 मीटर दाहिने व 75 मीटर बाएं के क्षेत्रफल बीच के भवनों व दुकानों को हटा दिया गया है. वहीं, यहां से बद्री-केदार मंदिर समिति के ध्यान केंद्र को भी हटाया गया. मंदिर परिसर के आस-पास से काफी स्ट्रक्चर हटने से अब धाम की भव्यता और अधिक निखर रही है. साथ ही यहां मंदिर परिसर के समीप बनी नेपाली धर्मशाला व आंध्र भवन को हटाया जा चुका है.

दिखेगी मंदिर की भव्यता
मंदिर समीति के अध्यक्ष अजेन्द्र अजय का कहना है कि पीएम मोदी के डीम प्रोजेक्ट के तहत बद्रीनाथ धाम की भव्यता व दिव्यता को ओर अधिक बढ़ाने के लिए नव निर्माण कार्य चल रहा है. आगे बताया कि 400 करोड़ से अधिक की लागत से बद्रीनाथ धाम में बुनियादी सुविधाओं के साथ ढ़ांचे का निर्माण किया जाएगा. यह कार्य तीन चरणों में पूरा होगा. फिलहाल, पहले चरण में निर्माण कार्य चल रहा है. यहां मंदिर सौंदर्यीकरण के साथ मंदिर एवं घाट का सौंदर्यीकरण, स्ट्रीट स्क्रैपिंग, बद्रीश वन, क्यू मैनेजमेंट, पार्किंग की सुविधा उपलब्ध कराने से लेकर अन्य कार्य शामिल हैं. इस बार 12 मई को बद्रीनाथ धाम के कपाट खुल रहे हैं.

Tags: Badrinath Dham, Badrinath Yatra, Local18

]

Source link

Leave a Comment

और पढ़ें