अब बहुत जल्द होगा वाल्मीकिनगर हवाई अड्डे का विकास, 7.95 करोड़ की लागत से पूरा होगा निर्माण कार्य -Now Valmikinagar Airport will be developed very soon, construction work will be completed at a cost of Rs 7.95 crore

पश्चिम चम्पारण. अब बहुत जल्द जिले के वाल्मीकिनगर हवाई अड्डा के विकास और मरम्मत का कार्य शुरू होने वाला है. इसके लिए करीब 7.95 करोड़ रुपए का प्राक्कलन तैयार कर तकनीकी अनुमोदन और प्रशासनिक स्वीकृति के लिए भेज भी दिया गया है. भवन प्रमंडल बेतिया के कार्यपालक अभियंता ई रमेश पंडित ने इस प्राक्कलन को भवन अंचल मोतिहारी के अधीक्षण अभियंता के पास भेजते हुए जल्द से जल्द आगे की कार्यवाई हेतु अनुरोध किया है. बता दें कि हवाई अड्डा के विकास के अंतर्गत सिक्योरिटी बैरक, जेनरेटर रूम, विंड सॉक स्टैंड, चहारदीवारी और गार्ड रूम का निर्माण किया जाना है. इसके साथ ही लाउंज रूम और पुराने भवन की मरम्मत भी की जानी है.इसके लिए करीब 7 करोड़ 95 लाख 38 हजार रुपए है का बजट पारित भी किया गया है.

टूरिस्ट प्लेस के रूप में प्रसिद्ध है वाल्मीकिनगर
मिली जानकारी के अनुसार ये बताया जा रहा है कि तकनीकी अनुमोदन और प्रशासनिक स्वीकृति मिलते ही हवाई अड्डे पर निर्माण कार्य प्रारंभ कर दिया जाएगा.खा बात यह है कि इस महत्वपूर्ण परियोजना के पूरा होने के बाद क्षेत्रीय हवाई सेवा को अच्छी मजबूती मिलेगी तथा स्थानीय परिवहन सुविधा में सुधार होगा. गौर करने वाली बात यह है कि वाल्मीकिनगर एक प्रसिद्ध टूरिस्ट प्लेस है. अतः इसे ध्यान में रखते हुए कई बार एयरबस चलाने पर चर्चा हुई है. लेकिन सुविधा के अभाव में ऐसा संभव नहीं हो पाया. ऐसे मेंहवाई अड्डा के मोडिफिकेशन के बाद एयर बस सुविधा शुरू होने की संभावनाएं नज़र आ रही हैं.

निर्माण कार्य से मिलेंगी यात्रियों को विशेष सुविधाएं
बता दें कि फिलहाल हवाई अड्डे की स्थिति ठीक नहीं है, जिसकी वजह से यहां उतरने वाले यात्रियों को कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है.ऐसे में नवनिर्माण कार्य से यात्रियों को बेहतर सेवाएं मिलने की पूरी संभावनाएं हैं.जहां एक तरफ सिक्योरिटी बैरक का निर्माण होने से हवाई अड्डे की सुरक्षा व्यवस्था और अधिक मजबूत होगी, तो वहीं दूसरी तरफजेनरेटर रूम की स्थापना से बिजली की समस्या का समाधान होगा और विंड सॉक स्टैंड से उड़ान के दौरान वायु की दिशा और गति की जानकारी आसानी से मिल सकेगी.

FIRST PUBLISHED : June 24, 2024, 23:30 IST

Source link

Leave a Comment

और पढ़ें