अमृतसर पुलिस ने सरपंच पर जानलेवा हमला करने के आरोपी को 24 घंटे में किया गिरफ्तार

अमृतसर पुलिस ने सरपंच पर जानलेवा हमला करने के आरोपी को 24 घंटे में किया गिरफ्तार

अमृतसर पुलिस ने 8 जनवरी को सरपंच सविंदर सिंह पर जानलेवा हमला करने के आरोपी रविंदर सिंह को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। यह हमला आपसी विवाद के चलते हुआ था, जब आरोपी ने सरपंच की गाड़ी पर गोली चला दी थी।

बॉर्डर रेंज के डीआईजी सतिंदर सिंह के निर्देश पर अमृतसर ग्रामीण के एसएसपी चरणजीत सिंह ने एक विशेष टीम का गठन किया, जिसका नेतृत्व कथुनगल थाना प्रभारी खुशबू शर्मा ने किया। पुलिस ने तकनीकी सहायता और मुखबिर की सूचना का उपयोग करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया। आरोपी चाटीविंड लेहल का निवासी है। पुलिस ने आरोपी के पास से घटना में इस्तेमाल किया गया रिवॉल्वर और एक बंदूक भी बरामद की है।

जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी के खिलाफ पहले से एक मामला दर्ज है। पुलिस मामले के सभी पहलुओं की गहन जांच कर रही है और आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की तैयारी कर रही है। मामले के तहत आर्म्स एक्ट की धारा 25/27-54-59 के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस क्षेत्र में शांति और सौहार्द बनाए रखने के लिए सतर्क है।

Leave a Comment

और पढ़ें