अमृतसर में दिवाली पर पटाखे के अस्थायी खोखे लगाने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख 30 सितंबर
अमृतसर, 29 सितंबर: पंजाब के अमृतसर में दिवाली के मौके पर पटाखे के खोखे लगाने के लिए अस्थायी लाइसेंस आवेदन प्रक्रिया 30 सितंबर को समाप्त हो रही है। इच्छुक लोग मंगलवार शाम 5 बजे तक आवेदन कर सकते हैं। पिछले वर्षों की तरह इस बार भी खोखे न्यू अमृतसर क्षेत्र में ही लगाए जाएंगे।
आवेदन संख्या में बढ़ोतरी की संभावना
अभी तक रविवार शाम तक जिला प्रशासन को 149 आवेदन प्राप्त हो चुके हैं। उम्मीद जताई जा रही है कि अंतिम दो दिनों में आवेदन की संख्या और बढ़ेगी। आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद करीब एक सप्ताह तक इन अस्थाई खोखों से पटाखे खरीदे जा सकेंगे।
पटाखे जलाने के लिए समय सीमा घोषित
पंजाब सरकार ने इस बार पटाखे जलाने के लिए समय सीमा भी निर्धारित की है। दिवाली की रात पटाखे केवल रात 8 से 10 बजे तक ही जलाए जा सकेंगे। वहीं, क्रिसमस और नए साल की रात को पटाखे रात 11:55 से 12:30 बजे तक फोड़े जा सकेंगे।
न्यू अमृतसर में 10 खोखे की अनुमति
अमृतसर प्रशासन ने इस साल न्यू अमृतसर में केवल 10 खोखे लगाने की अनुमति दी है। इन खोखों पर फायर ब्रिगेड, पार्किंग सहित सभी जरूरी सुविधाएं मुहैया कराई जाएंगी ताकि सुरक्षा के साथ पटाखों की बिक्री हो सके।