अमृतसर में हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़, लुधियाना निवासी गुरविंदर सिंह उर्फ गुरी गिरफ्तार

अमृतसर/लुधियाना, 22 अप्रैल: पंजाब पुलिस की काउंटर इंटेलिजेंस विंग, अमृतसर की टीम ने एक अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी गिरोह का पर्दाफाश किया है। इस कार्रवाई में पुलिस ने लुधियाना निवासी गुरविंदर सिंह उर्फ गुरी को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से 5 अवैध पिस्तौल और अन्य आपत्तिजनक सामान बरामद किया गया है।
पंजाब पुलिस के डीजीपी गौरव यादव ने सोशल मीडिया पर जानकारी साझा करते हुए बताया कि यह नेटवर्क अमेरिका से ऑपरेट किया जा रहा था, और गुप्त सूचना के आधार पर की गई इस कार्रवाई को बड़ी सफलता माना जा रहा है।
डीजीपी गौरव यादव का बयान:
“गुप्त सूचना के आधार पर काउंटर इंटेलिजेंस अमृतसर ने अमेरिका से ऑपरेट किए जा रहे अवैध हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है। गिरफ्तार आरोपी गुरविंदर सिंह उर्फ गुरी से 5 अवैध हथियार बरामद किए गए हैं।”










