अमृतसर: सगाई के बाद शादी से इनकार, लड़की ने इंसाफ की लिए की कार्रवाई की मांग
अमृतसर के एक युवक ने सगाई करने के बाद शादी से तीन दिन पहले लड़की से शादी करने से इनकार कर दिया। इसके बाद लड़की इंसाफ के लिए उत्तर प्रदेश से अमृतसर पहुंची है और लड़के के परिवार पर मामला दर्ज करने और शादी करवाने की मांग कर रही है।
उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी की लड़की ने बताया कि 12 जून 2024 को उसकी सगाई अमृतसर के कोट खालसा निवासी अजविंदर सिंह से हुई थी। सगाई के बाद उनका रिश्ता बढ़ा, लेकिन अब युवक शादी से इनकार कर रहा है। लड़की ने बताया कि अजविंदर ने ही उसे गर्भवात कराने के लिए दवाई दी थी जब वह गर्भवती हो गई थी।
लड़की के अनुसार, 8 जनवरी 2025 को उनकी शादी होनी थी, लेकिन अब अजविंदर और उसका परिवार शादी से इंकार कर रहा है। लड़की ने कहा कि इस पूरी प्रक्रिया में अब तक 15 लाख रुपये खर्च हो चुके हैं और उसकी शादी के लिए रिसॉर्ट भी बुक किया जा चुका है। अब वह चाहती है कि लड़के के परिवार पर मामला दर्ज किया जाए और उसकी शादी उसी तारीख को करवाई जाए।
पुलिस अधिकारी तृप्ता सूद ने कहा कि उनके पास शिकायत पहुंची है और मामले की तफ्तीश की जा रही है। लड़के के परिवार की ओर से लड़की पर चरित्र का इल्जाम लगाया गया है, लेकिन कोई ठोस सबूत नहीं पेश किया गया है। जांच जारी है और जो भी आरोपी होगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।