आपको भी सिखना है प्रोफेसनल क्रिक्रेट, तो पहुंचें यहां, कम फीस में मिलेगी बेहतरीन ट्रेनिंग

मुजफ्फरपुर. भारत एक ऐसा देश है, जहां क्रिकेट को खेल से बढ़कर एक अलग रूप में ही जाना जाता है. यह देश में सबसे लोकप्रिय स्पोर्ट्स में से एक है. यह खेल भारत में उनके औपनिवेशिक शासन के दौरान अंग्रेजों की विरासत है. अंग्रेज देश छोड़कर चले गए, लेकिन खेल नहीं. इस खेल ने कुछ ही समय में अपनी लोकप्रियता हासिल कर ली और देश के राष्ट्रीय खेल हॉकी को भी पीछे छोड़ दिया. इसकी दीवानगी कुछ इस तरह की है कि आज के लोग खास कर युवा इसे देखना ही नहीं, बल्कि इसे खेलना भी चाहते हैं और इसे सीखने की चाह रखते है.

यह है शहर की सबसे पुरानी क्रिकेट एकेडमी
अगर आपको भी क्रिकेट खेलने का शौक है और आप प्रोफेशनल क्रिकेट सीखना चाहते हैं, तो मुजफ्फरपुर के भारती क्रिकेट एकेडमी में आपका ड्रीम पूरा हो सकता है. यह क्रिकेट एकेडमी मुजफ्फरपुर की सबसे मशहूर और सबसे पुरानी है. यह लंगट सिंह महाविद्यालय के ग्राउंड में स्थित है. यहां के कई खिलाड़ी स्टेट लेवल पर अंडर- 16, अंडर-18 और अंडर-23 से लेकर रणजी ट्रॉफी तक खेल चुके हैं. यहां हर दिन 100 से ज्यादा खिलाड़ी क्रिकेट सीखने आते हैं. यहां क्रिकेट की फुल ट्रेनिंग दी जाती है. साथ ही जूनियर बच्चों को भी अच्छे से क्रिकेट सिखाया जाता है. यहां बैटिंग और बॉलिंग सब की ट्रेनिंग करवाई जाती है.

कई खिलाड़ी खेल चुके हैं रणजी
एकेडमी के ट्रेनर और कोच सचिन कुमार ने लोकल 18 को बताया कि भारती क्रिकेट एकेडमी शहर का सबसे पुराना क्रिकेट क्लब है. यहां आने वाले सभी खिलाड़ियों को बेहतर सुविधा मिलती है. आगे भी हम लोग इसे और बेहतर करने के लिए जुटे हुए है. वे बताते हैं कि अगर किसी को यहां एडमिशन लेना है, तो ग्राउंड में हमसे आकर मिले. उचित फीस पर यहां खिलाड़ियों को बेहतर ट्रेनिंग दी जाती है. साथ ही उन्होंने बताया कि यहां से कई खिलाड़ी स्टेट से लेकर रणजी ट्रॉफी तक खेल चुके हैं.

FIRST PUBLISHED : May 4, 2024, 21:03 IST

Source link

Leave a Comment

और पढ़ें