आमिर खान ने शेयर की फिल्मी करियर की शुरुआत की कहानी, ‘सितारे जमीन पर’ में मां और बहन के साथ करेंगे डेब्यू

आमिर खान ने शेयर की फिल्मी करियर की शुरुआत की कहानी, ‘सितारे जमीन पर’ में मां और बहन के साथ करेंगे डेब्यू

आमिर खान इन दिनों अपनी फिल्म ‘सितारे जमीन पर’ के प्रमोशन में व्यस्त हैं और इस दौरान उन्होंने अपनी जिंदगी से जुड़े कई पहलुओं को साझा किया है। खासकर, उन्होंने अपनी फिल्मी करियर की शुरुआत को लेकर खुलकर बात की, जिसमें एक दिलचस्प पहलू सामने आया।

आमिर ने बताया कि जब वह करियर की शुरुआत कर रहे थे, तो वह अपनी लंबाई को लेकर नर्वस थे और खुद को लेकर हीन भावना महसूस करते थे। उन्होंने कहा, “उस समय अमिताभ बच्चन जैसे दिग्गज अभिनेता की हाइट 6 फीट से ज्यादा थी, और शत्रुघ्न सिन्हा और विनोद खन्ना जैसे बाकी मेल एक्टर्स भी लंबे और हट्टे-कट्टे थे।” आमिर ने इस बारे में चिंता जताई थी कि क्या उनका छोटा कद उनके अभिनय करियर में रुकावट बनेगा। लेकिन समय के साथ, वह समझ गए कि यह कोई बड़ी समस्या नहीं है और उनके लिए सब कुछ ठीक रहा।

आमिर ने यह भी बताया कि जावेद अख्तर ने उन्हें इस मुद्दे से उबरने में मदद की। जावेद साहब ने उन्हें यह सिखाया कि सेंस ऑफ ह्यूमर सिर्फ मजे के लिए नहीं, बल्कि मुश्किल वक्त में उसकी असली ताकत सामने आती है। उन्होंने कहा, “अच्छा सेंस ऑफ ह्यूमर और अपने ऊपर हंसने का टैलेंट शॉक एब्जॉर्व का काम करता है।”

इसके अलावा, ‘सितारे जमीन पर’ के बारे में बात करते हुए आमिर ने कहा कि यह फिल्म ‘तारे जमीन पर’ की अगली कड़ी और स्पैनिश फिल्म ‘चैंपियंस’ की हिंदी रीमेक है। इस फिल्म को आरएस प्रसन्ना डायरेक्ट कर रहे हैं और इसमें दर्शील सफारी और जेनेलिया देशमुख भी नजर आएंगे।

फिल्म का एक और खास पहलू यह है कि आमिर की मां जीनत हुसैन अपनी बॉलीवुड डेब्यू कर रही हैं और आमिर की बहन निखत खान भी इस फिल्म में दिखाई देंगी। यह पहली बार होगा जब आमिर अपनी मां और बहन के साथ स्क्रीन पर नजर आएंगे।

यह फिल्म 20 जून को रिलीज होने जा रही है, और आमिर की रियल लाइफ फैमिली का हिस्सा बनना दर्शकों के लिए एक नया और खास अनुभव हो सकता है।

Leave a Comment

और पढ़ें