इन छात्रों ने बोर्ड परीक्षा में पाए 100% नंबर, नहीं कटे एक भी अंक – News18 हिंदी

Board Exam 10th 12th Toppers Story : यूपी, बिहार, मध्य प्रदेश समेत कई बोर्ड बोर्ड ने 10वीं, 12वीं के रिजल्ट जारी कर दिए हैं. इस बार भी 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं में कई विद्यार्थियों ने 100 फीसदी अंक हासिल करके लोगों को चौंका दिया है. पंजाब और उत्तराखंड बोर्ड के कम से कम दो छात्रों ने यह कारनामा किया है. पंजाब बोर्ड 12वीं के तो दो छात्रों ने 100 फीसदी अंक हासिल किए हैं. आमतौर पर ऐसा बहुत कम ही देखने को मिलता है कि एक ही बोर्ड के एक नहीं, दो-दो छात्र 100-100 फीसदी नंबर लाकर टॉप किए हों. आइए जानते हैं इन छात्रों के बारे में.

उत्तराखंड बोर्ड 10वीं टॉपर प्रियांशी रावत

उत्तराखंड बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट भी 30 अप्रैल को जारी हुआ. 10वीं की परीक्षा में गंगोलीहाट जेबीएस इंटर कॉलेज की छात्रा प्रियांशी रावत ने 100 फीसदी अंक हासिल किया है. प्रियांशी ने न्यूज18 हिंदी से बातचीत में बताया कि वह हर दिन 5 से 6 घंटा पढ़ती थीं. प्रियांशी ने बताया की वह भविष्य में इंडियन एयरफोर्स ज्वाइन करना चाहती हैं.

पंजाब बोर्ड 12वीं में 100 फीसदी अंक पाने वाले टॉपर

पंजाब बोर्ड 12वीं का रिजल्ट 30 अप्रैल को जारी हुआ. इसमें कॉमर्स स्ट्रीम के एकमप्रीत सिंह को को 500 में से 500 यानी 100% अंक मिले हैं. एकमप्रीत सिंह एक राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी भी हैं. एकमप्रीत के टॉप करने पर उनके स्कूल बीसीएम सीनियर सेकेंडरी स्कूल लुधियाना में कार्यक्रम का आयोजन किया गया. जहां एकमप्रीत के माता-पिता और स्कूल के छात्रों ने ड्रम बजाकर भांगड़ा कर खुशी मनाई.

पंजाब बोर्ड 12वीं की परीक्षा में रवि उदय सिंह ने भी 100 फीसदी अंक हासिल करके टॉप किया है. पूरे पंजाब में तीसरा स्थान अश्वनी ने हासिल किया है. उन्हें 500 में से 499 यानी 99.80% अंक मिले हैं.

ये भी पढ़ें 

May 2024 School Holidays: यूपी, बिहार, एमपी से लेकर महाराष्ट्र तक में 1 महीने बंद रहेंगे स्कूल, बच्चों की होगी मौज

झारखंड बोर्ड 12वीं का रिजल्‍ट जारी, 85.48% स्टूडेंट्स पास

Tags: 12th results, Board Results, Class 10th Results, Education news, Uttarakhand Board

]

Source link

Leave a Comment

और पढ़ें