05

बिहार के पश्चिम जिले के बगहा–2 प्रखंड में एक गांव ऐसा भी है, जहां के लोग एक खास दिवस पर 12 घंटों के लिए घर से दूर, घने जंगलों में निवास हेतु चले जाते हैं. इस दिन पूरा गांव खाली हो जाता है. गांव में इंसान तो दूर, मवेशियों का भी रहना असंभव सा हो जाता है. आश्चर्य की बात यह है कि यह एक ऐसी परंपरा है, जिसे बगहा 2 प्रखंड के नौरंगिया गांव में बसे आदिवासी समुदाय के लोग सदियों से निभाते आ रहे हैं.










