
आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 में सुपर-8 के 12वें मुकाबले में अफगानिस्तान का सामना बांग्लादेश से है. सुपर 8 ग्रुप 1 से भारत ने ऑस्ट्रेलिया को हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई है. वहीं इस मुकाबले से तय होगा कि ग्रुप 1 से सेमीफाइनल में पहुंचने वाली दूसरी टीम कौन सी होगी. ऑस्ट्रेलिया, अफगानिस्तान और बांग्लादेश तीनों ही टीमें अभी भी सेमीफाइनल की रेस में बनी हुई है. अगर अफगानिस्तान ने इस मैच में जीत दर्ज की या मैच बारिश के चलते रद्द हुआ तो अफगानिस्तान सेमीफाइनल में पहुंच जाएगी. दूसरी तरफ बांग्लादेश ने अगर बड़े अंतर से अफगानिस्तान को हरा दिया या लक्ष्य का पीछा करते हुए जल्द से जल्द जीत हासिल की तो वह अफगानिस्तान और ऑस्ट्रेलिया को पछाड़ सेमीफाइनल में पहुंच जाएगी. लेकिन अगर अफगानिस्तान को बांग्लादेश के खिलाफ रोमांचक मुकाबले में हार मिली और यह मामूली अंतर की हार रही तो ऑस्ट्रेलिया टी20 विश्व कप के फाइनल में पहुंच जाएगी. बता दें, अफगानिस्तान ने अपने आखिरी मैच में ऑस्ट्रेलिया जैसी दिग्गज टीम को हराया था, ऐसे में टीम की कोशिश उस लय को बरकरार रखने की होगी. दूसरी तरफ बांग्लादेश को सुपर-8 के दोनों मैचों में हार का सामना करना पड़ा है. बांग्लादेश की कोशिश जीत के साथ सेमीफाइनल में जगह बनाने की होगी.
ऐसी हैं दोनों टीमें
अफगानिस्तान टीम: रहमानुल्लाह गुरबाज़ (विकेटकीपर), इब्राहिम जादरान, गुलबदीन नैब, अजमतुल्लाह उमरजई, मोहम्मद नबी, करीम जनत, राशिद खान (कप्तान), नांगेयालिया खारोटे, नूर अहमद, नवीन-उल-हक, फजलहक फारूकी, नजीबुल्लाह जादरान, फरीद अहमद मलिक, हज़रतुल्लाह ज़ज़ई, मोहम्मद इशाक
बांग्लादेश टीम: लिट्टन दास (विकेटकीपर), तंजीद हसन, नजमुल हुसैन शान्तो (कप्तान), तौहीद हृदोय, शाकिब अल हसन, महमुदुल्लाह, जेकर अली, रिशाद हुसैन, महेदी हसन, तंजीम हसन साकिब, मुस्तफिजुर रहमान, तनवीर इस्लाम, शोरफुल इस्लाम, तस्कीन अहमद, सौम्या सरकार










