एनआईए ने गैंगस्टर अनमोल बिश्नोई के खिलाफ नया डोजियर भेजा, सिद्धू मूसेवाला हत्या और सलमान खान पर फायरिंग का मामला शामिल

एनआईए ने गैंगस्टर अनमोल बिश्नोई के खिलाफ नया डोजियर भेजा, सिद्धू मूसेवाला हत्या और सलमान खान पर फायरिंग का मामला शामिल

केंद्रीय जांच एजेंसी एनआईए ने कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के भाई अनमोल बिश्नोई और अन्य शूटरों के खिलाफ अमेरिकी एजेंसियों को नया डोजियर भेजा है। इस डोजियर में पंजाब के मशहूर गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या और बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान पर फायरिंग के मामले पर मुख्य रूप से ध्यान केंद्रित किया गया है। यह पहली बार है जब भारत ने किसी गैंगस्टर के बारे में अमेरिकी एजेंसियों को दस्तावेज भेजे हैं, जिससे उम्मीद जताई जा रही है कि अनमोल बिश्नोई को जल्द ही भारत लाया जा सकता है।

अनमोल बिश्नोई की गिरफ्तारी का प्रयास: सूत्रों के मुताबिक, अनमोल बिश्नोई ने पंजाब में सिद्धू मूसेवाला की हत्या के बाद मेक्सिको के रास्ते अमेरिका भागने के लिए “डंकी” का इस्तेमाल किया था। इसके बाद वह अमेरिका में जाकर गैंगस्टर लॉरेंस के लिए अपराधों को अंजाम देने लगा। हालांकि, उसकी गिरफ्तारी और सरेंडर की खबरें पहले आई थीं, लेकिन वे झूठी साबित हुईं।

बाबा सिद्दीकी हत्या में अनमोल का हाथ: इसके अलावा, अनमोल बिश्नोई का नाम मुंबई में पूर्व मंत्री बाबा सिद्दीकी की हत्या में भी सामने आया था। यह हत्या उसने हरियाणा और पंजाब के शूटरों की मदद से सरेआम एक बाजार में गोलियां चलाकर की थी। इस मामले में जालंधर का जीशान अख्तर अभी भी फरार है।

न्यू डोजियर में नई जानकारी: एनआईए ने अनमोल बिश्नोई और उसके गैंग के बारे में अमेरिकी खुफिया विभाग को जानकारी दी है, जिसमें गैंगस्टर लॉरेंस की जेल से बाहर रहते हुए वारदातों का संचालन करने की जानकारी भी शामिल है। गैंगस्टर लॉरेंस इस समय गुजरात की साबरमती जेल में बंद है।

Leave a Comment

और पढ़ें