ओलंपिक पदक विजेता बॉक्सर मैरी कॉम के फरीदाबाद घर में चोरी, 6 चोरों की CCTV तस्वीरें आईं सामने

ओलंपिक पदक विजेता बॉक्सर मैरी कॉम के फरीदाबाद घर में चोरी, 6 चोरों की CCTV तस्वीरें आईं सामने

फरीदाबाद में बॉक्सर मैरी कॉम के घर से सामान चोरी कर भाग कर जाते हुए चोर - Dainik Bhaskar

6 बार की वर्ल्ड चैंपियन और ओलंपिक पदक विजेता बॉक्सर मैरी कॉम के फरीदाबाद सेक्टर-46 स्थित घर में चोरी की वारदात सामने आई है। घटना उस समय हुई जब मैरी कॉम दो हफ्ते पहले मेघालय में एक इवेंट में भाग लेने गई हुई थीं और घर में कोई मौजूद नहीं था।

सूरजकुंड थाना पुलिस ने सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचकर जरूरी साक्ष्य एकत्रित किए हैं। घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में छह चोरों की तस्वीरें कैद हुई हैं, जो सामान लेकर भागते दिख रहे हैं।

पड़ोसियों के मुताबिक, 24 सितंबर की सुबह लगभग 4 बजे के आसपास छह चोर घर के अंदर से सामान उठाकर भागते हुए नजर आए। सीसीटीवी फुटेज में देखा गया कि एक चोर बैग लेकर चला गया, दूसरा टीवी ले गया, जबकि तीसरा चोर स्कूटर पर एक पोटली लेकर फरार हुआ। बाकी तीन चोर पैदल सामान लेकर भागते दिखे।

मैरी कॉम पिछले तीन साल से इस मकान नंबर 300 में अपने परिवार के साथ रह रही हैं। पुलिस इस मामले की गहनता से जांच कर रही है और चोरों की तलाश जारी है।

Leave a Comment

और पढ़ें