कनाडा की सबसे बड़ी सोने की चोरी में वांटेड सिमरनप्रीत पनेसर पर ईडी का छापा, चंडीगढ़ में हुई पूछताछ
कनाडा के इतिहास की सबसे बड़ी सोने की चोरी में वांटेड एयर कनाडा की पूर्व मैनेजर सिमरनप्रीत पनेसर के चंडीगढ़ स्थित ठिकानों पर ईडी (प्रवर्तन निदेशालय) द्वारा छापेमारी की गई है। यह छापेमारी पीएमएलए (प्रवर्तन निदेशालय) की धारा 2(1)(आरए) के तहत की गई है, जो सीमा पार के मामलों को निपटाती है। इस छापेमारी में ईडी ने पनेसर के सेक्टर-79 स्थित आवास पर सुबह से ही पूछताछ शुरू की और उन्हें हिरासत में लिया गया।
सिमरनप्रीत पनेसर की पत्नी प्रीति पनेसर, जो पूर्व मिस इंडिया युगांडा, सिंगर और एक्ट्रेस हैं, भी एक प्रमुख सार्वजनिक शख्सियत हैं। इस मामले में छापेमारी और पूछताछ पीएमएलए के तहत की गई है, जिसका उद्देश्य भारत और विदेशी भूमि के बीच अपराधों को जांचना है।
यह सोने की चोरी अप्रैल 2023 में कनाडा के टोरंटो के पियर्सन इंटरनेशनल एयरपोर्ट के कार्गो कॉम्प्लेक्स से हुई थी, जब 6,600 सोने की छड़ें (लगभग 400 किलोग्राम वजन) और लगभग 2.5 मिलियन डॉलर की विदेशी मुद्राएं चोरी हो गई थीं। इस घटना के समय ज्यूरिख से एक फ्लाइट का सामान उतारा जा रहा था। चोरी के बाद सिमरनप्रीत पनेसर कनाडा छोड़कर भारत चली गई थी। हालांकि, जून 2024 में उसकी ओर से आत्मसमर्पण करने की घोषणा की गई थी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ।
इस मामले की जांच पील रीजनल पुलिस द्वारा की जा रही है, और इसे “प्रोजेक्ट 24 कैरेट” नाम दिया गया है। इस मामले की जांच में 20 अधिकारी शामिल हैं और यह एक साल से ज्यादा समय से चल रही है। पुलिस ने इस दौरान ट्रैकिंग, इंटरव्यू और सीसीटीवी फुटेज की जांच की है। जांच के अनुसार, वही ट्रक इस चोरी में शामिल था, जिसमें कार्गो टर्मिनल से सोने की छड़ें निकाली गई थीं।
यह मामला कनाडा और भारत के बीच एक बड़ा इंटरनेशनल क्रिमिनल केस बन चुका है, और इस पर दोनों देशों के जांच एजेंसियां लगातार काम कर रही हैं।