कपूरथला: बैंक ऑफ बड़ौदा ने लोन न चुकाने पर हवेली को सील किया

कपूरथला: बैंक ऑफ बड़ौदा ने लोन न चुकाने पर हवेली को सील किया

बैंक ऑफ बड़ौदा की रिकवरी टीम ने कपूरथला हवेली को सील किया। - Dainik Bhaskar

कपूरथला में बैंक ऑफ बड़ौदा की रिकवरी टीम ने सुलतानपुर लोधी रोड स्थित कपूरथला हवेली को सील कर दिया है। यह कार्रवाई हवेली के मालिकों द्वारा बैंक का लोन नहीं चुकाने के कारण की गई है।

बैंक के रिकवरी अधिकारी दिलीप कुमार सिंह ने बताया कि हवेली के पार्टनर्स फुम्मन सिंह घुम्मन और गुरप्रीत सिंह ने कुछ साल पहले बैंक से लोन लिया था। हालांकि, समय पर लोन का भुगतान न करने और कई बार नोटिस देने के बावजूद, लोन की राशि जमा नहीं की गई।

अब 10 सितंबर 2024 तक हवेली मालिकों पर 63 लाख 76 हजार 440 रुपए 80 पैसे का बकाया है। उच्च अधिकारियों के आदेश पर रिकवरी टीम ने हवेली को सील कर दिया है और इमारत पर बकाया राशि का नोटिस भी चस्पा कर दिया गया है।

Leave a Comment

और पढ़ें