मुकुल सतीजा/करनाल: गर्मी के मौसम में शरीर को ठंडा रखने का सबसे आसान तरीका नहाना है. यही कारण है कि कई लोग गर्मी से राहत पाने के लिए दिन में कई बार नहाना पसंद करते हैं. वैसे नहाना तो अमूमन सभी की दिनचर्या में शामिल होता है, लेकिन गर्मियों में पानी से कुछ ज्यादा ही लगाव हो जाता है. बच्चे तो जैसे पानी इर्द-गिर्द ही घूमते रहते हैं. इसी को देखते हुए बाजार में खास बाथटब आया है. जो बच्चों के मुफीद है और दाम भी कम है.
करनाल के राजेश बच्चों के लिए छोटे-छोटे स्विमिंग पूल, झूले और खिलौने बेचने का काम करते हैं. अक्सर देखा जाता है कि गर्मी के मौसम में ज्यादातर बच्चों का रुझान वाटर पार्क की तरफ बढ़ जाता है. लेकिन, करनाल का यह परिवार बच्चों के लिए खास स्विमिंग पूल लेकर आया है, जिससे बच्चे इस स्विमिंग पूल में आसानी से नहा सकते हैं. इसकी खास बात यह है कि इसमें छोटे बच्चे ही नहीं, बल्कि बड़े लोग भी नहा सकते हैं. राजेश ने बताया कि यह स्विमिंग पूल 2 से 10 फीट तक का है.
पूरा परिवार करता है यही काम
राजेश ने बताया कि वह 25 साल से यही काम करते हैं. जैसे ही गर्मियां आती हैं, वह बच्चों के लिए स्विमिंग पूल, खिलौने व अन्य सामान ले आते हैं. लोग भी काफी ज्यादा पसंद करते हैं. लेकिन, जब सर्दियां आती हैं तो वह बच्चों के खेलने के लिए फुटबॉल, बास्केटबॉल व वॉलीबॉल ले आते हैं. राजेश अपने पूरे परिवार के साथ करनाल में एक झुग्गी में ही रहते हैं, जिसमें उनका एक बेटा एक बेटी और पत्नी है. उनका बेटा भी करनाल में यही समान लगाकर बेचा करता है.
.
Tags: Karnal news, Local18, Summer
FIRST PUBLISHED : April 2, 2024, 17:44 IST










