Cold Spoon Therapy Reduce Eye Bags: कजरारी आंखों का क्या फायदा जब आंखों के नीचे काले डार्क सर्कल हों या आंखें सूजी सूजी सी लगें. दरअसल, आंखें आपकी सेहत का राज खोलती हैं. अगर आप रात में अच्छी नींद नहीं ले रहे या घंटों लैपटॉप पर नजरें गड़ाए काम करते रहते हैं तो इसका असर आपकी सेहत के साथ साथ आंखों के आसपास की नाजुक स्किन पर भी पड़ने लगता है. इसे ठीक करने के लिए बाजार में कई तरह के महंगे ब्यूटी टूल्स मौजूद हैं जो पफीनेस दूर करने का दावा करते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि किचन में पड़े दो चम्मच की मदद से आप अपने चेहरे पर हुए आई बैग और डार्क सर्कल को बड़ी ही आसानी से हटा सकते हैं. आइए जानते हैं कैसे.बता दें कि टीवी एक्ट्रेस रोशनी चोपड़ा (Roshni Chopra) ने अपने सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही वीडियो शेयर किया था जिसमें उन्होंने यह बताया था कि ठंडे चम्मच किस तरह आई बैग और पफीनेस को दूर करने के लिए चमत्कारी हो सकते हैं.
FIRST PUBLISHED : May 3, 2024, 07:41 IST










