किशमिश: एक मीठा सुपरफूड या वजन बढ़ाने वाला फल? जानिए डॉ. कौशिक विश्वास की सलाह
ड्राई फ्रूट्स की लिस्ट में किशमिश (Raisins) एक ऐसा नाम है जो लगभग हर घर में मौजूद होता है। स्वाद में मीठा और छोटे आकार का यह फल सेहत के लिए भी कई फायदे लेकर आता है। डॉ. कौशिक विश्वास के अनुसार, किशमिश न केवल प्राकृतिक मिठास से भरपूर होती है, बल्कि भूख को नियंत्रित कर वजन कंट्रोल करने में भी मददगार है। लेकिन जहां फायदे हैं, वहीं कुछ सावधानियाँ भी ज़रूरी हैं।
किशमिश के फायदे:
1. प्राकृतिक शर्करा से भरपूर, पर बिना एक्स्ट्रा कैलोरी:
किशमिश में नैचुरल शुगर पाई जाती है, जिससे ये बिना ज्यादा कैलोरी दिए शरीर को एनर्जी देती है। यही वजह है कि इसे भूख शांत करने के लिए हेल्दी स्नैक माना जाता है।
2. फाइबर युक्त – पाचन के लिए फायदेमंद:
डॉ. विश्वास बताते हैं कि किशमिश में फाइबर अच्छी मात्रा में होता है। इसे पानी में भिगोकर खाने से पाचन में सुधार होता है और कब्ज की समस्या कम होती है।
3. खाली पेट किशमिश का पानी – पेट के लिए रामबाण:
सुबह खाली पेट किशमिश का पानी पीना और भीगी हुई किशमिश खाना पेट को साफ रखने, डाइजेशन सुधारने और मेटाबॉलिज्म एक्टिव रखने में मदद करता है।
4. त्वचा की देखभाल:
विटामिन C, E और एंटीऑक्सिडेंट्स से भरपूर किशमिश कोलेजन बनाने में सहायक होती है। गर्मियों में यह त्वचा की नमी बनाए रखती है और UV किरणों से स्किन को प्रोटेक्ट करती है।
5. अम्लता को करता है बैलेंस:
किशमिश में क्षारीय (alkaline) गुण होते हैं जो शरीर में एसिड लेवल को कंट्रोल में रखते हैं। इससे पेट की जलन और एसिडिटी में राहत मिलती है।