कुरुक्षेत्र: सोशल मीडिया से गैंगस्टर के संपर्क में आया युवक बना हथियार सप्लायर, ग्रेनेड हमले की साजिश में गिरफ्तार

कुरुक्षेत्र, 21 अप्रैल – PVC वॉलपेपर का काम करने वाला अभिजोत उर्फ अभि अब एक गैंगस्टर का साथी बन चुका है। कुछ महीनों पहले वह इंस्टाग्राम के जरिए कुख्यात काका राणा गैंग के संपर्क में आया और अब उस पर हथियार सप्लाई, फंडिंग और ग्रेनेड हमले की साजिश में शामिल होने जैसे गंभीर आरोप हैं।
इंस्टाग्राम से जुड़ा गैंग से, मिला पैसा और हथियार
सूत्रों के अनुसार, काका राणा ने अभिजोत को गैंग में शामिल होने के बदले 80 हजार रुपए अकाउंट में ट्रांसफर किए और हथियार सप्लाई करवाए। पुलिस और खुफिया एजेंसी (IB) ने मामले की गंभीरता को देखते हुए पूरे नेटवर्क की जांच शुरू कर दी है।
जालंधर में BJP नेता के घर ग्रेनेड अटैक से लिंक
7 अप्रैल को जालंधर में BJP नेता मनोरंजन कालिया के घर हुए ग्रेनेड हमले में भी अभिजोत की भूमिका सामने आई है। पुलिस का दावा है कि उसने इस हमले के लिए मुख्य आरोपी को 3,500 रुपए की फंडिंग की थी, जो काका राणा के निर्देश पर की गई।
एनकाउंटर में दबोचा गया, पुलिस रिमांड पर
10-11 अप्रैल की रात, CIA-1 की टीम ने नेशनल हाईवे-44 पर शरीफगढ़ के पास एक एनकाउंटर में अभिजोत को उसके साथी सोनू (घनौर, पटियाला) के साथ पकड़ा। दोनों की टांगों में गोली लगी है और वे अभी पुलिस रिमांड पर हैं।
उनके पास से बरामद हुआ:
-
32 बोर की देसी पिस्टल
-
315 बोर का देसी कट्टा
-
13 जिंदा कारतूस










