खाटू श्याम जी और सालासर बालाजी के दर्शन के लिए निःशुल्क बस यात्रा की शुरुआत
पंचकुला, 03 फरवरी 2025 – श्री जी ग्रुप जीरकपुर द्वारा वैष्णो देवी की मासिक यात्रा की अपार सफलता के बाद, अब ट्राईसिटी के श्याम प्रेमियों के लिए एक और शुभ समाचार है। खाटू श्याम जी और सालासर बालाजी महाराज जी के दर्शन के लिए निःशुल्क (फ्री) बस यात्रा शुरू की जा रही है।
यह यात्रा अग्रवाल वैश्य समाज, पंचकुला के प्रधान श्री सुभाष सिंगला जी के नेतृत्व में शुरू की गई है। श्री सुभाष सिंगला जी ने बताया कि जो भी श्याम प्रेमी अब तक इन स्थलों पर न जा सके हैं, चाहे वित्तीय कारणों से या अन्य किसी कारणवश, वे अब इस यात्रा का लाभ उठा सकते हैं।
यह यात्रा पूरी तरह से निःशुल्क होगी, जिसमें यात्रा का किराया, खाना-पीना, चाय-पानी, और आरामदायक वातानुकूलित (AC) कमरे का इंतज़ाम भी किया गया है।
समाजसेवी श्री मदनलाल जिऺदल और श्री दीपक जिऺदल ने भी इस पहल को सराहा और कहा कि निकट भविष्य में इस संस्था द्वारा ट्राईसिटी और आसपास के क्षेत्रों में धार्मिक और सामाजिक कार्यों को बढ़ावा दिया जाएगा।
अगर आप भी खाटू श्याम जी और सालासर बालाजी के दर्शन के इच्छुक हैं, तो आप श्री जी ग्रुप जीरकपुर के किसी भी सदस्य से संपर्क कर सकते हैं।