गर्मियों में लीची खाने के जबरदस्त फायदे: शरीर रहेगा हाइड्रेट और एनर्जेटिक, जानिए किन्हें नहीं खाना चाहिए

गर्मियों में लीची खाने के जबरदस्त फायदे: शरीर रहेगा हाइड्रेट और एनर्जेटिक, जानिए किन्हें नहीं खाना चाहिए

Growers in Malda hopeful of bumper lichi yield

लखनऊ: गर्मी के मौसम में शरीर को ठंडा और हाइड्रेटेड रखने के लिए डाइट में ऐसे फलों को शामिल करना जरूरी हो जाता है, जिनमें पानी की मात्रा भरपूर हो। लीची ऐसा ही एक फल है, जो न सिर्फ स्वादिष्ट होता है, बल्कि सेहत के लिए भी बेहद फायदेमंद माना जाता है।

सीनियर डाइटीशियन डॉ. पूनम तिवारी (डॉ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान, लखनऊ) बताती हैं कि लीची में कई जरूरी पोषक तत्व मौजूद होते हैं, जो शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में मदद करते हैं। साथ ही यह गर्मी में एनर्जी लेवल को बनाए रखने के लिए एक बेहतरीन विकल्प है।

लीची में पाए जाने वाले प्रमुख न्यूट्रिएंट्स (100 ग्राम में):

  • विटामिन C: रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाता है

  • विटामिन B-कॉम्प्लेक्स: मेटाबॉलिज्म को दुरुस्त रखता है

  • पोटेशियम: ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करता है

  • फाइबर: पाचन तंत्र को दुरुस्त रखता है

  • कैल्शियम, मैग्नीशियम, फास्फोरस: हड्डियों को मजबूत बनाते हैं

यूएसडीए के आंकड़ों के मुताबिक, लीची में 82% तक पानी होता है, जिससे शरीर हाइड्रेटेड बना रहता है।

रिसर्च क्या कहती है?

नेशनल लाइब्रेरी ऑफ मेडिसिन में प्रकाशित एक स्टडी के अनुसार, लीची में एंटी-कैंसर, एंटीइंफ्लेमेटरी और कार्डियो-प्रोटेक्टिव गुण पाए जाते हैं। ये गुण न सिर्फ शरीर को गंभीर बीमारियों से बचाते हैं, बल्कि दिल की सेहत के लिए भी लाभकारी होते हैं।


किन लोगों को लीची खाने से बचना चाहिए?

  • डायबिटीज के मरीज: लीची में प्राकृतिक शुगर की मात्रा अधिक होती है, जो ब्लड शुगर लेवल बढ़ा सकती है।

  • खाली पेट लीची ना खाएं: इससे हाइपोग्लाइसीमिया का खतरा बढ़ सकता है, खासकर बच्चों में।

  • अधिक मात्रा में सेवन से बचें: ओवरईटिंग से पाचन संबंधी दिक्कतें और एलर्जी हो सकती है।

Leave a Comment

और पढ़ें