गुड़हल के पौधे में नहीं आ रही कलियां? इस सीक्रेट टॉनिक का करें इस्‍तेमाल, पत्तों से ज्‍यादा आएंगे फूल

हाइलाइट्स

केले के छिलकोंं में भरपूर मात्रा में पोटैशियम मौजूद होता है. आप इसकी मदद से पौधों के ग्रोथ को बेहतर कर सकते हैं.

Best Fertilizer For Hibiscus Plant: गुड़हल के पौधे घर-घर में मिल जाएंगे. ये एक ऐसा पौधा है, जिसके फूल को लोग पूजा-पाठ में भी इस्‍तेमाल करते हैं. वैसे तो इसके फूल सर्दी शुरू होने से पहले काफी मात्रा में खिलते हैं, लेकिन इसमें सालोंभर भी फूल आते ही रहते हैं. लेकिन कई लोगों की ये परेशानी रहती है कि उनके पौधों की ग्रोथ बिल्कुल रुक जाती है और उनमें फूल आना बंद हो जाता है. इसकी वजह कई बार मिलीबग होते हैं, जो पौधों की ग्रोथ को रोक देते हैं. अगर आपके पौधे में भी इस तरह की समस्याएं आ रही हैं तो आप घर पर यह सीक्रेट टॉनिक बनाएं और पौधों की मिट्टी में मिलाएं.

इस तरह बनाएं सीक्रेट टॉनिक (Secret Tonic For Hibiscus Plant)
-इसे बनाने के लिए आपको केले के छिलकों की जरूरत पड़ेगी. इसके लिए आप एक बर्तन में केले के ढेर सारे छिलकों को जमा कर लें और इसे सुखा लें.  जब ये अच्‍छी तरह सूख जाए तो इसे मिक्सी में डालकर पीस लें.

-अब एक लीटर पानी में 5 से 6 चम्मच केले के छिलके का पाउडर डालें और मिलाकर इसे कम से कम 24 घंटे के लिए रख दें. आपका सीक्रेट टॉनिक यानी लिक्विड फर्टिलाइजर तैयार है. अब आप पौधे की मिट्टी की गुड़ाई कर लें. जड़ से कुछ मिट्टी हटा दें और इस जगह गोबर का खाद डाल लें.

इसे भी पढ़ें : गमला या किचन गार्डन नहीं, इस बार धनिया उगाएं बोतल में, फॉलो करें ये स्टेप्स, बिना मिट्टी के रहेगा हरा भरा

-अब इस होममेड बनाना लिक्विड फर्टिलाइजर को पौधे की जड़ में डाल लें. आप चाहें तो इस केले के छिलके के पाउडर को भी आप फर्टिलाइजर की तरह इस्‍तेमाल कर सकते हैं. इसके लिए आपको मिट्टी के साथ इसे मिला देना होगा.

-इसके बाल मिट्टी से इसे ढंक दें और रोज पानी डालें. पौधा हरा भरा हो जाएगा और इसमें भरकर फूल खिलेंगे. केले के छिलके में भरपूर मात्रा में पोटेशियम मौजूद होता है जो गुड़हल के पौधे के लिए काफी फायदेमंद होता है.

इसे भी पढ़ें :बागवानी के दौरान कभी न करें 5 गलतियां, हरे-भरे पौधे भी हो जाएंगे खराब, काम के हैं ये गार्डनिंग टिप्स

Tags: Lifestyle, Tips and Tricks

Source link

Leave a Comment

और पढ़ें