गुरदासपुर में एसएसपी ने थानेदार को किया निलंबित, एफआईआर में देरी पर हुई कार्रवाई

गुरदासपुर में एसएसपी ने थानेदार को किया निलंबित, एफआईआर में देरी पर हुई कार्रवाई

घुम्मण कला थाने के एसएचओ सुखविंदर सिंह। - Dainik Bhaskar

पंजाब के गुरदासपुर जिले के एसएसपी आदित्य कुमार ने घुम्मण कला थाने के एसएचओ सुखविंदर सिंह को इरादा कत्ल के मामले में एफआईआर दर्ज करने में देरी करने के आरोप में तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। एसएसपी को इस संबंध में शिकायत मिली थी, जिसमें बताया गया कि एसएचओ ने एमएलआर (मेडिकल लेटर्स रिपोर्ट) के बावजूद एफआईआर दर्ज करने में जानबूझकर देरी की।

प्रारंभिक जांच में यह शिकायत सही पाई गई, और इसके बाद एसएसपी ने यह कार्रवाई की। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और विभागीय जांच शुरू कर दी गई है। एसएसपी ने यह भी स्पष्ट किया कि पुलिस की कार्यप्रणाली में ऐसी लापरवाही से आम लोगों को होने वाली असुविधा को गंभीरता से लिया जाएगा।

Leave a Comment

और पढ़ें