गुरुग्राम में एनकाउंटर के बाद नेपाल का शातिर बदमाश गिरफ्तार, कई राज्यों में दर्ज हैं केस

हरियाणा के गुरुग्राम में क्राइम ब्रांच की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए नेपाल के एक कुख्यात बदमाश को एनकाउंटर के बाद गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान जगत बहादुर (35) के रूप में हुई है, जो नेपाल के कैलाली जिले के टिकनपुर, वार्ड-9 का रहने वाला है।
फेसबुक पर नाम बदलकर बनाता था निशाना
आरोपी सोशल मीडिया, खासकर फेसबुक पर अपना नाम बदलकर भारत में रहने वाले नेपाली मूल के घरेलू नौकरों से दोस्ती करता था। फिर उनकी मदद से चोरी और लूट की वारदातों को अंजाम देता था।
बस से आता, टैक्सी से ले जाता सामान
पुलिस के अनुसार, आरोपी चोरी की वारदात के लिए बस के ज़रिए भारत आता था और चोरी के बाद सामान को टैक्सी से नेपाल वापस ले जाता था ताकि पकड़ा न जा सके।
एनकाउंटर में लगी गोली, अस्पताल में भर्ती
क्राइम ब्रांच टीम से मुठभेड़ के दौरान आरोपी के पैर में गोली लगी। उसे घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से:
-
एक पिस्तौल
-
एक कारतूस
-
एक बैग
-
लोहा काटने वाला कटर
-
प्लास
-
पेचकस
-
घटनास्थल से खाली कारतूस










