गूगल का एक और खूबसूरत फोन, नहीं हट रही है किसी की नज़र, फीचर ऐसे कि आईफोन की कर देगा छुट्टी!

गूगल ने भारत में अपना नया फोन गूगल पिक्सल 8a लॉन्च कर दिया है. पहले ऐसा माना जा रहा था कि कंपनी 14 मई को होने वाले अपने I/O इवेंट में इसे लॉन्च करेगी, लेकिन गूगल ने नए फोन को चुपचाप पेश कर दिया है. कंपनी का लेटेस्ट फोन Gemini AI असिस्टेंट और गूगल टेंसर G3 चिपसेट के साथ आता है. कंपनी ने इस फोन को 52,999 रुपये के शुरुआती कीमत में लॉन्च किया है. आइए जानते हैं कैसे हैं गूगल के नए फोन के सभी स्पेसिफिकेशंस…

Google Pixel 8a में 6.1 इंच का डिस्प्ले दिया गया है, जिसमें OLED एक्टुआ डिस्प्ले 1080 x 2400 रेज़ोलूशन और 430ppi मौजूद है. इसके डिस्प्ले का रिफ्रेश रेट 120 हर्ट्ज़ का है और यह कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास प्रोटेक्शन के साथ आता है. गूगल के नए फोन का डिस्प्ले Actua 40% ज्यादा ब्राइट है.

ये भी पढ़ें- WhatsApp पर किसने किया है आपको ब्लॉक, पल भर में कर सकते हैं पता, आसान संकेत को भी नहीं समझ पाते लोग

गूगल Pixel 8a कंपनी के Tensor G3 चिपसेट और टाइटन M2 सिक्योरिटी कोप्रोसेसर से लैस है. फोन 8 जीबी LPDDR5x रैम से लैस है.

कैमरे की बात करें तो गूगल Pixel 8a डुअल रियर कैमरा सिस्टम के साथ आता है, जिसमें 64-मेगापिक्सल का प्राइमेरी लेंस और 13-मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड लेंस है. फोन के फ्रंट में बड़े फील्ड-ऑफ-व्यू के साथ 13 मेगापिक्सल का कैमरा मिलता है. बेस्ट शॉट्स लेने में मदद करने के लिए कैमरे में कुछ AI फीचर्स भी मिलते हैं.

ये भी पढ़ें- पंखे में कर दीजिए एक छोटा सा काम तो मिलने लगेगी AC जैसी फर्राटेदार हवा! कमरे में आएगी आंधी

यह फोन गूगल के बिल्ट-इन AI असिस्टेंट जेमिनी के साथ भी आता है. यह यूज़र्स को अलग-अलग काम के लिए टाइप करने, बात करने और फोटो जोड़ने की में मदद करता है.

बैटरी के तौर पर गूगल Pixel 8a में 4492mAh की बैटरी मिलती है जो गूगल के अनुसार, पूरे दिन चल सकती है. बता दें कि रिटेल बॉक्स में एक चार्जर भी दिया गया है.

कितनी है गूगल के नए फोन की कीमत?
Pixel 8a चार कलर वेरिएंट में उपलब्ध कराया जा रहा है, जिसमें एलो, बे, ओब्सीडियन और पोर्सिलेन शामिल है. इसके भी दो स्टोरेज वेरिएंट उपलब्ध हैं. फोन के 8जीबी, 128जीबी की कीमत 52,999 रुपये और 8जीबी, 256जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 59,999 रुपये रखी गई है.

हालांकि, अगर आप फोन को प्री-ऑर्डर करते हैं, तो आप बैंक कार्ड के साथ कई लॉन्च ऑफर का फायदा उठा सकते हैं, जिससे फोन की शुरुआती कीमत कम हो जाएगी. SBI क्रेडिट कार्ड यूजर्स के लिए 4,000 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट मिलेगा. यानी कि नया मोबाइल आपको सस्ते में मिल जाएगा. Google Pixel 8a फ्लिपकार्ट पर पहले से ही प्री-ऑर्डरिंग के लिए उपलब्ध है और आप अपना डिवाइस रिजर्व करने के लिए वेबसाइट पर जा सकते हैं. फोन की बिक्री 14 मई की सुबह शुरू होगी.

Tags: Google, Mobile Phone, Tech news

Source link

Leave a Comment

और पढ़ें