Sarkari jobs in Jharkhand: अगर आप ग्रेजुएशन पास हैं और सरकारी नौकरी की तलाश में हैं, तो आपके लिए बेहतरीन मौका है. झारखंड हाईकोर्ट में सहायक/क्लर्क के पदों पर नौकरियां निकाली हैं. बता दें कि अगर आप इन पदों के लिए अप्लाई करना चाहते हैं, तो 9 मई तक अप्लाई कर दें, वर्ना उसके बाद आवेदन नहीं कर पाएंगे. आवेदन से पहले झारखंड हाईकोर्ट की आधिकारिक वेबसाइट jharhandhighcourt.nic.in पर जाकर पूरी डिटेल्स चेक कर लें.
Jharkhand highcourt: कौन कर सकता है अप्लाई
झारखंड हाईकोर्ट ने लगभग 410 पदों पर नौकरियां निकाली हैं. इन पदों पर आवेदन करने के लिए सबसे अनिवार्य शर्त यह है कि आवेदन करने वाले उम्मीदवार के पास किसी भी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए. साथ ही अभ्यर्थी की उम्र 21 से 35 वर्ष के बीच होनी चाहिए, हालांकि आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को नियमानुसार आयुसीमा में छूट भी दी जाएगी.
Application fee: कितना लगेगा आवेदन शुल्क
झारखंड हाईकोर्ट के इन पदों पर आवेदन करने के लिए अभ्यर्थियों को शुल्क देना होगा. जनरल कैटेगरी और आर्थिक रुप से कमजोर वर्ग के अभ्यर्थियों को 500 रुपये का परीक्षा शुल्क देना होगा, वहीं एससी/ एसटी वर्ग के उम्मीदवारों को 125 रुपये की फीस निर्धारित की गई है.
Jharkhand highcourt apply: कैसे करें अप्लाई
झारखंड हाईकोर्ट में निकली भर्तियों के आवेदन के लिए सबसे पहले अभ्यर्थियों को हाईकोर्ट की आधिकारिक वेबसाइट jharhandhighcourt.nic.in पर जाना होगा. हाईकोर्ट के होम पेज पर अभ्यर्थी को Recruitment पर क्लिक करना होगा. इसके बाद वह Apply online लिंक पर क्लिक करके अपना रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं. इसके बाद उम्मीदवार अपनी पूरी डिटेल्स भरकर फॉर्म सबमिट कर सकते हैं.
Selection process: कैसे होगा सेलेक्शन?
झारखंड हाईकोर्ट में क्लर्क के पदों पर सेलेक्शन के लिए अभ्यर्थियों को लिखित परीक्षा देनी होगी इसके अलावा स्किल टेस्ट और इंटरव्यू भी होंगे फाइनल परीक्षा में चयनित अभ्यर्थियों को हर महीने 25500- 81100 रुपए के बीच सैलरी मिलेगी.
Tags: Government jobs, Govt Jobs, HighCourt, Jobs in india, Jobs news
FIRST PUBLISHED : May 3, 2024, 15:13 IST










