चंडीगढ़ प्रशासन का बड़ा आदेश: लेट आने या जल्दी जाने पर कटेगी सैलरी, बायोमैट्रिक से होगी हाजिरी

चंडीगढ़ में सरकारी कर्मचारियों के लिए समय पर ड्यूटी पर पहुंचना अब अनिवार्य कर दिया गया है। प्रशासन ने आदेश जारी करते हुए साफ कहा है कि जिन कर्मचारियों की हाजिरी बायोमैट्रिक सिस्टम में दर्ज नहीं होगी, उनकी सैलरी काट दी जाएगी।
क्या है आदेश?
-
प्रशासन ने सभी विभागों से कर्मचारियों की सूची मांगी है।
-
पता लगाया जाएगा कि कितने कर्मचारी पहले से बायोमैट्रिक से जुड़े हैं और कितनों को अभी जोड़ा जाना बाकी है।
-
बायोमैट्रिक हाजिरी की रिपोर्ट हर महीने नियत समय से पहले भेजना अनिवार्य होगी, ताकि वेतन बिल समय पर तैयार किया जा सके।
अब नहीं चलेगी ‘फरलो’
-
जो कर्मचारी सुबह लेट आते हैं या शाम को जल्दी ऑफिस छोड़ देते हैं, अब पकड़े जाएंगे।
-
बायोमैट्रिक सिस्टम से साफ रिकॉर्ड होगा कि कर्मचारी कितने बजे आए और कितने बजे गए।
-
पहले पूरी सैलरी मिल जाती थी, लेकिन अब लापरवाही (फरलो) करने वाले कर्मचारियों की सैलरी काट दी जाएगी।










