चंडीगढ़: बुजुर्ग की हीटर पर गिरने से जिंदा जलने से मौत

चंडीगढ़: बुजुर्ग की हीटर पर गिरने से जिंदा जलने से मौत

चंडीगढ़ के सेक्टर-29 में एक दुखद हादसा सामने आया, जहां 65 वर्षीय बुजुर्ग सलाम की रात को हीटर पर गिरने से मौत हो गई। यह हादसा मकान नंबर 1545/15 में हुआ। सलाम अपने भाई के साथ रहता था और रात को सोते समय हीटर ऑन करके रखा था। रात के समय वह हीटर के ऊपर गिर गए, जिससे उन्हें बुरी तरह जलने का शिकार होना पड़ा।

इस घटना का पता तब चला जब कमरे से धुआं उठता देख बच्चे ने परिजनों को सूचना दी। बुजुर्ग के भतीजे ने कमरे का दरवाजा खोला तो देखा कि सलाम गिरा हुआ था और उसके बाजू, गर्दन, और टांग करंट से बुरी तरह झुलस चुके थे। इसके बाद परिजनों ने उसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस को मामले की जानकारी दी गई है और वे हादसे की जांच कर रहे हैं।

Leave a Comment

और पढ़ें