चंडीगढ़: मनीमाजरा निवासी 20 वर्षीय सुनील को पुलिस ने देसी कट्टा (तमंचा) रखने के आरोप में गिरफ्तार किया है। यह युवक दोस्तों में रौब जमाने के लिए इस हथियार को अपने पास रखता था। पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि सुनील के पास अवैध हथियार है, जिसके बाद ऑपरेशन सेल की टीम ने दबिश देकर उसे गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने बताया कि सुनील, जो ग्रेजुएशन सेकेंड ईयर का छात्र है, का पहले कोई क्रिमिनल रिकॉर्ड सामने नहीं आया है, लेकिन इसके कुछ अपराधी दोस्त पहले ही जेल भेजे जा चुके हैं। पुलिस को संदेह था कि ये अपराधियों से मिलकर अवैध गतिविधियों में शामिल हो सकता है।
इस मामले में पुलिस थाना आईटी पार्क में आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस अब यह जांच कर रही है कि सुनील किसी अन्य अपराध में भी संलिप्त था या नहीं।