चंडीगढ़ में बनेगी ‘सिफ्ट सिटी’, गुजरात की गिफ्ट सिटी की तर्ज पर नया फाइनेंशियल-टेक हब

चंडीगढ़ में बनेगी ‘सिफ्ट सिटी’, गुजरात की गिफ्ट सिटी की तर्ज पर नया फाइनेंशियल-टेक हब

चंडीगढ़ प्रशासक गुलाब चंद कटारिया। - Dainik Bhaskar

चंडीगढ़ को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर फाइनेंशियल और टेक्नोलॉजी हब बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। प्रशासन ने इंडस्ट्रियल एरिया फेज-3 में सिफ्ट सिटी (Chandigarh International Finance Tech City) बनाने का प्रस्ताव केंद्र सरकार को भेज दिया है। यह प्रोजेक्ट गुजरात की गिफ्ट सिटी की तर्ज पर विकसित किया जाएगा और चंडीगढ़ की नई पहचान बनेगा।

प्रशासन ने इसके लिए कंसल्टेंट नियुक्त कर दिया है। उद्योग सचिव निशांत कुमार यादव के मुताबिक, 30 नवंबर तक डिटेल्ड प्रोजेक्ट रिपोर्ट (DPR) तैयार करने का लक्ष्य है, ताकि आगामी बजट में इस प्रोजेक्ट की घोषणा की जा सके। इसके पूरा होने के बाद देश-विदेश की आईटी और फाइनेंशियल कंपनियों को निवेश के लिए आमंत्रित किया जाएगा। अधिकारियों का मानना है कि यह प्रोजेक्ट बड़े पैमाने पर रोजगार के अवसर पैदा करेगा और चंडीगढ़ को ग्लोबल लेवल का हब बनाने में अहम भूमिका निभाएगा।

जानकारी के मुताबिक, इंडस्ट्रियल एरिया फेज-2 और फेज-3 में काफी खाली जमीन उपलब्ध है। खासकर फेज-3 में 153 एकड़ भूमि लगभग पूरी तरह खाली है, जिसे सिफ्ट सिटी के लिए विकसित किया जाएगा।

चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाबचंद कटारिया ने कहा कि शहर को आगे ले जाने के लिए गुजरात मॉडल को अपनाया जाएगा। उन्होंने माना कि बीते वर्षों में चंडीगढ़ इस क्षेत्र में पीछे रह गया है, इसलिए अब इसे तेजी से आगे बढ़ाने की जरूरत है।

Leave a Comment

और पढ़ें