चंडीगढ़ मेयर चुनाव: नई तारीख का हो सकता है ऐलान, 30-31 जनवरी की संभावना
चंडीगढ़ में मेयर चुनावों के लिए आज, मंगलवार को नोटिफिकेशन जारी हो सकता है। इस नोटिफिकेशन में चुनाव की नई तारीख का ऐलान हो सकता है, क्योंकि हाई कोर्ट ने चुनावों के लिए डीसी को निर्देश दिए हैं कि वे अगली तारीख तय करें। चुनाव की नई तारीख 30 और 31 जनवरी के आसपास हो सकती है, क्योंकि मौजूदा मेयर कुलदीप कुमार का कार्यकाल 29 जनवरी को समाप्त हो रहा है।
आम आदमी पार्टी (AAP) ने अनुमान लगाया है कि वह 27 जनवरी को अपनी ओर से मेयर पद के दावेदार का नामांकन कर सकती है। वहीं, बीजेपी ने अपनी ओर से हरप्रीत कौर को मेयर पद के लिए दावेदार के रूप में प्रस्तुत किया है। हालांकि, कांग्रेस और आप के गठबंधन की ओर से दावेदार का नाम अभी तक घोषित नहीं हुआ है।
आप के मेयर पद के उम्मीदवारों में जसविंदर कौर, अंजू कटियाल, प्रेम लता, सुमन, नेहा, और पूनम के नाम सामने आ रहे हैं।