चंडीमंदिर में 15 वर्षीय बच्चे की आत्महत्या, पुलिस कर रही जांच

खरंग मंगोली के मकान नंबर 182 में रहने वाले मूर्तक बच्चे के पिता कुलदीप ने बताया कि वह चंडीमंदिर के कमांड के हॉस्पिटल में सफाई कर्मचारी है। और वह सुबह काम पर चला गया था। उसको फोन आया 1 बजे की ऐसा हादसा आपके घर हुआ है।मौके पर एएसआई पवन कुमार व एएसआई अरविंद कुमार व चौन्की इंचार्ज रवि प्रकाश व एसएचओ सेक्टर 7 अरुण बिशनोई भी मौके पर पहुँचे। सीन ऑफ क्राइम टीम भी मौके पर पहुँची।मूर्तक बच्चे का नाम प्रिंस है। जिसकी उम्र 15 साल है। जो कि सातवी कक्षा में सेक्टर 6 के सरकारी स्कूल में पढ़ाई करता था। और पंखे से चुनी लगाकर बच्चे ने की है। आत्महत्या। किस वजह से आत्महत्या बच्चे ने की है। वो भी पुलिस जांच कर रही है।










