हरदोई. हरदोई में चलती बस में किलकारी गूंज उठी. राजस्थान के अजमेर से उत्तर प्रदेश के सीतापुर जा रही महिला ने बस में एक बच्चे को जन्म दिया. इस दौरान बस में मौजूद महिलाओं ने गर्भवती महिला की मदद की. इसके बाद जच्चा-बच्चा दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया. दोनों स्वस्थ्य बताए जा रहे हैं. परिवार में खुशी का माहौल है.
हरदोई जनपद के रूपापुर में चलती रोडवेज बस में एक महिला ने बच्चे को जन्म दिया. महिला पति के साथ अजमेर से लहरपुर जनपद सीतापुर अपने घर जा रही थी. तभी उसे अचानक प्रसव पीड़ा होने लगी. इसके बाद एंबुलेंस के माध्यम से जच्चा-बच्चा को पाली पीएचसी में भर्ती कराया गया. डॉक्टरों का कहना है कि महिला और बच्चा दोनों पूरी तरह स्वस्थ्य और सुरक्षित हैं.
महिला ने बस में दिया बच्चे को जन्म
लहरपुर जनपद सीतापुर निवासी छोटू ने बताया कि वह अपनी पत्नी के साथ अजमेर से सोमवार शाम को रोडवेज बस पर सवार होकर घर के लिए निकला था. मंगलवार को रूपापुर में चलती बस में उसकी पत्नी को अचानक प्रशव पीड़ा होने लगी. जिसके बाद उसकी पत्नी ने चलती रोडवेज बस में बेटे को जन्म दिया. बस परिचालक ने एंबुलेंस को फोन कर जच्चा-बच्चा को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पाली में भर्ती कराया. जहां के चिकित्सक ने बताया कि जच्चा-बच्चा दोनों सुरक्षित हैं.

परिवार में खुशी का माहौल
महिला के पति ने बताया कि वह अपनी पत्नी के साथ राजस्थान से यूपी आ रहे थे. इस दौरान पत्नी को अचानक प्रसव पीड़ा हुई, तो घबरा गए. उन्होंने तुरंत अस्पताल में भर्ती कराने का विचार किया, लेकिन इतना महिला का दर्द देखकर बस में मौजूग अन्य महिलाओं ने उनकी मदद की और बस में ही महिला ने एक बेटे को जन्म दिया. इसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया. जच्चा-बच्चा का सुरक्षित होने से परिवार में खुशी का माहौल है.
.
Tags: Good news, Hardoi News Today, UP news
FIRST PUBLISHED : April 2, 2024, 16:21 IST










