चिमनी को हर महीने डीप क्लीनिंग की जरूरत पड़ती है.चिमनी के फिल्टर को निकालकर जरूर साफ करें.
Easiest Way To Clean Sticky Kitchen Chimney: किचन का साफ सुथरा रखना बहुत जरूरी होता है. गंदगी रह गई तो कई बीमारियां घर कर सकती हैं. वैसे तो हम किचन की हर चीज को क्लीन रोज ही करते हैं, लेकिन कुछ चीजें हैं जिसे रोज साफ करना मुश्किल काम होता है. ऐसी ही एक चीज है किचन में चूल्हे के ऊपर मौजूद चिमनी. जी हां, चिमनी को साफ करने के लिए कई लोग हर कुछ महीने में सर्विसिंग कराते हैं और इसे क्लीन कराते हैं. लेकिन इसमें काफी खर्च आता है. हम यहां एक ऐसा क्लीनिंग ट्रिक लेकर आए हैं जिसे अपनाकर आप 10 मिनट में अपनी चिमनी को बिना मेहनत के ही चमका सकते हैं. आइए जानते हैं कैसे.
चिमनी को साफ करने का सबसे आसान तरीका (Easiest Way To Clean Sticky Kitchen Chimney)
सामग्री
ड्रेन क्लीनर पाउडर
डिश वॉश सोप या डिटर्जेंट पाउडर
नींबू या विनेगर
बेकिंग सोडा
एक प्लास्टिक की पॉलीथिन
आधा बाल्टी गर्म पानी
इस तरह करें सफाई
सबसे पहले किचन सिंक को क्लीन कर लें और उसके ड्रेन एरिया को एक प्लास्टिक के पॉलिथीन से सील कर दें. अब इसमें चिमनी के फिल्टर को निकालकर कर रख दें.
अब सिंक में गर्म पानी डालें और इसे पानी से भर दें. अब इसमें 50 ग्राम ड्रेन क्लीनर पाउडर डालें और अच्छी तरह मिला दें. अब इसमें एक से दो ढक्कन डिश क्लीनर लिक्विड डालें.
अब इसमें आधा कप विनेगर या नींबू का रस डाल लें. दो से तीन चम्मच बेकिंग सोडा भी मिला लें. इस तरह इन सारी चीजों को बडे़़से चम्मच से हिलाकर मिला लें और 10 मिनट के लिए यू हीं सब कुछ छोड़ दें.
इसे भी पढ़ें:घर पर बनाएं बाजार जैसा ठोस सॉफ्ट पनीर, बस जान लें हलवाई का ये सिंपल ट्रिक, आज के बाद कम ही खरीदेंगे मार्केट से
10 मिनट के बाद एक ब्रश की मदद से आप चिमनी के फिल्टर को अच्छी तरह से रगड़ दें. फिल्टर नया जैसा चमक जाएगा. अब इसी पानी में एक माइक्रोफाइबर क्लॉथ डुबोएं और चिमनी को अच्छी तरह वाइप कर दें. चिमनी नया जैसा चमक जाएगा.
इसे भी पढ़ें : रात में कम सोना सेहत के लिए खतरे की घंटी, शरीर में आने लगता है 10 बदलाव, दिमाग भी बंद कर देता है काम करना
.
Tags: Cleaning, Lifestyle, Tips and Tricks
FIRST PUBLISHED : May 2, 2024, 18:13 IST










