चुनावी रंजिश का लिया बदला, 8वीं की स्टूडेंट को प्रैक्टिकल में कर दिया फेल, शिक्षा विभाग में मचा हड़कंप

सीधी. मध्य प्रदेश के सीधी जिले से चौंकाने वाला सामने आया है. यहां 8वीं की एक छात्रा ने आरोप लगाया है कि चुनावी रंजिश के चलते स्कूल के शिक्षकों ने उसे प्रोजेक्ट में एक नंबर दिया, जबकि उसके 18 नंबर हैं. इस वजह से वह पास होते हुए भी फेल हो गई है. छात्रा ने बताया कि उसने न्याय के लिए स्कूल से लेकर खंड जिला अधिकारी तक के चक्कर काटे, लेकिन किसी ने उसकी सुनी नहीं. अब छात्रा ने जिले के कलेक्टर से न्याय की गुहार लगाई है. कलेक्टर से गुहार लगाने के बाद शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया. अब शिक्षा विभाग ने बच्ची को जांच का आश्वासन दिया है. विभाग ने स्कूल प्रबंधन को संबंधित टीचरों को कारण बताओ नोटिस जारी करने को कहा है.

गौरतलब है कि, पूरा मामला सीधी जिला मुख्यालय से 60 किलोमीटर दूर स्थित खुटेली शासकीय विद्यालय का है. यहां 8वीं कक्षा की छात्रा अंकिता यादव का रिजल्ट आया तो घरवाले चौंक गए. अंकिता बोर्ड की लिखित परीक्षा में तो पास है, लेकिन सामाजिक विज्ञान विषय में उसे प्रैक्टिकल प्रोजेक्ट में एक नंबर ही मिला है. इस वजह से वह पास होते हुए भी फैल हो गई. छात्रा की मानें तो टीचरों ने चुनावी रंजिश के चलते नंबर कम दिए हैं. इस घटना में मेरे स्कूल में पदस्थ अतिथि शिक्षक विनीत यादव, सत्येंद्र जायसवाल, गौरी शंकर, रोहित, शशांक मिश्रा, पवन पांडे, राम सजीवन गुप्ता शामिल हैं. इन्होंने मनमाने तरीके से मुझे नंबर दिए. उन्होंने मुझे फेल कर दिया.

चुनावी रंजिश के चलते कम दिए नंबर- अंकिता
अंकिता ने बताया कि इन शिक्षकों की हमारे परिवार से चुनावी रंजिश है. रिजस्टे आने के बाद मैं और परिजन स्कूल से लेकर खंड शिक्षा अधिकारी तक गुहार लगा चुके हैं. लेकिन, कोई सुनवाई करने को तैयार नहीं है. अब हमने कलेक्ट्रेट जाकर कलेक्टर से न्याय की गुहार लगाई है. इस मामले को देखते हुए शिक्षा विभाग के जिला परियोजना समन्यवक (DPC) राजेश तिवारी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए संकुल प्राचार्य को संबंधित शिक्षकों को कारण बताओ नोटिस जारी करने को कहा है.

डीपीसी ने दिया आश्वासन
तिवारी ने छात्रा और उसके परिवार को लिखित में प्रोजेक्ट के नंबर उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया है. उन्हें सामाजिक विज्ञान के प्रोजेक्ट में 18 नंबर मिले हैं, लेकिन विभागीय त्रुटि के कारण 1 नम्बर दिया गया है. इन नबरों को पोर्टल खुलते ही तत्काल सुधार दिया जाएगा. ऐसी लापरवाही करने वाले शिक्षकों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी.

Tags: Bhopal news, Mp news, Sidhi News

Source link

Leave a Comment

और पढ़ें