When A Maid Turn Actress: आज के दौर में सभी बड़े स्टार आसानी से 100 करोड़ रुपए एक फिल्म से कमा लेते हैं और वहीं हीरोइन को उनके मुताबिक काफी मेहनताना मिलता है. हीरोइन कितनी भी बड़िया हो लेकिन हीरो से हमेशा ही उसकी सैलरी कई गुना कम ही होती है और ये आज से नहीं बल्कि बीते दौर से ही ऐसा होता आ रहा है. हाल ही में रवीना टंडन ने भी खुलासा किया था 90 के दशक में जितना हीरो को मिलता था, उतना एक एक्ट्रेस 15 फिल्मों के बाद हासिल कर पाती थी. बहरहाल, यहां हम एक ऐसी हीरोइन के बारे में बात कर रहे हैं जिसकी पहली फिल्म से सैलरी सिर्फ 25 रुपए थी.










