जमशेदपुर. इन दिनों जमशेदपुर में भी गर्मी चरम पर है. आसमान से मानो आग बरस रही है. लोगों का बाहर निकालना काफी मुश्किल हो गया है. बदलते मौसम और गर्मी को देखते हुए जमशेदपुर के बाजार में महिलाओं के लिए एक से बढ़कर एक समर वियर कुर्ती आ गई हैं. इनकी खरीदारी के लिए महिलाएं और लड़कियां बड़ी संख्या में पहुंच रही हैं.
Local 18 को जानकारी देते हुए जमशेदपुर के बिष्टुपुर कुर्ती लाइन में स्तिथ दुकान सिल्क सेंटर के संचालक ट्विंकल भाटिया ने बताया कि हर सीजन में वह नई-नई कुर्ती का कलेक्शन लाते हैं. वैसे ही गर्मी को देखते हुए इस बार कॉटन और लाइट कलर की कुर्तियों का काफी बेहतरीन कलेक्शन आया है.
इन फैब्रिक की अधिक डिमांड
दुकान में आपको कुर्ती के फैब्रिक में कॉटन, सिल्क, लिनन, रेयॉन, शिफॉन, गेट, सतीन, जूट, विस्कोज और पॉलिएस्टर में उपलब्ध है, लेकिन लोग कॉटन कुर्ती की डिमांड कर रहे हैं. डिजाइन और पैटर्न की बात करें तो यहां पर अनारकली, आलाइन, स्लीवलेस, फ्लेयर, शरारा, स्लिट कुर्ती, स्ट्रेच कुर्ती, जैकेट स्टाइल, चिकन कारी, एंगल कुर्ती और दामन वाली कुर्ती है.
इतना है रेट
संचालक ट्विंकल भाटिया ने बताय कि इस साल लोग लखनवी चिकन कढ़ाई कुर्ती की डिमांड ज्यादा कर रहे हैं. क्योंकि यह देखने में काफी सुंदर और पहनने में आरामदायक है. कीमत की बात करें तो यह मात्र 500 से 1500 रुपये तक है. इसे खासकर कॉलेज में पढ़ने वाली बच्चियों और ऑफिस वर्किंग वुमन खरीदना पसंद कर रही हैं.
.
Tags: Jamshedpur news, Lifestyle, Local18, Summer
FIRST PUBLISHED : May 1, 2024, 20:14 IST










