जाकिर खान रेस्टोरेंट्स से मंगाई हैदराबादी बिरयानी, चिकन पीस में निकली अजीब चीज, देखा तो…

कोई भी व्यक्ति बड़े मन में अधिक पैसे खर्च करके किसी बड़े रेस्टोरेंट्स से अपना पसंदीदा भोजन मंगाता है. लेकिन उस खाने में अगर कीड़े-मकोड़े निकलें तो उस शख्स पर क्या बीतेगी. एक ऐसा ही वाक्या हैदराबाद में एक शख्स के साथ घटित हुआ.

हैदराबाद में एक व्यक्ति ने ऑनलाइन बिरायनी का ऑर्डर दिया था. साई तेजा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट ‘एक्स’ पर हैदराबाद में महफिल बिरयानी से खराब बिरयानी की तस्वीरें पोस्ट कीं. फोटो को करीब से देखने पर पता चला कि ऑनलाइन ऑर्डर की गई बिरयानी में चिकन के टुकड़ों के अंदर कीड़े थे.

साई तेजा ने स्विगी को इस घटना की सूचना दी तो स्विगी ने कहा खराब बिरयानी के लिए खेद प्रकट करते हुए कहा कि खाने की पैकेजिंग रेस्टोरेंट द्वारा की गई थी. ऑनलाइन मंगाई गई बिरायानी के लिए साई तेजा ने 318 रुपये खर्च किए थे. स्विगी ने साईं से माफी मंगते हुए कुल बिल में से 64 रुपये ग्राहक को वापस कर दिए. परेशान साईं तेजा ने अपने एक्स अकाउंट पर लिखा- “महफिल कुकटपल्ली से ऑर्डर करने से बचें.”

यहां बता दें कि महफ़िल बिरयानी का स्वामित्व प्रसिद्ध स्टैंड-अप कॉमेडियन ज़ाकिर खान के पास है. साई तेजा की पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने पर लोगों में गुस्सा देखने को मिला है.

FIRST PUBLISHED : June 24, 2024, 16:29 IST

Source link

Leave a Comment

और पढ़ें