जाम के झाम में फंसा अल्मोड़ा, 3 घंटे की दूरी में अब लग रहा 7 घंटे का समय; जानें वजह

रोहित भट्ट/अल्मोड़ा: उत्तराखंड की सांस्कृतिक नगरी अल्मोड़ा में हर कोई आना चाहता है. यहां तक आने के लिए हल्द्वानी से बस या फिर टैक्सी सेवा संचालित है. वैसे तो हल्द्वानी से अल्मोड़ा का सफर करीब 3 घंटे का है. लेकिन, अब ये सफर करीब 7 घंटे तक का हो गया है. क्योंकि नैनीताल में स्थित विश्व प्रसिद्ध कैंची धाम में जाम लगने की वजह से लोगों काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है.

हल्द्वानी से अल्मोड़ा की दूरी तो 90 किलोमीटर है, जो आम दिनों में ढाई से 3 घंटे में पूरी हो जाती है. लेकिन, अब ये सफर पूरा करने में 6 से 7 घंटे का समय लग रहा है. जाम लगने की वजह से पर्यटकों को भी दो-चार होना पड़ रहा है. हल्द्वानी से पहाड़ों की ओर आने वाले विभिन्न जिलों के लोग भी परेशान हैं. इसमें बागेश्वर, चंपावत, पिथौरागढ़, अल्मोड़ा समेत स्थानीय लोगों के साथ बाहर से आने वाले पर्यटक शामिल हैं.

3 की जगह अब 7 घंटे का सफर
दिल्ली से आए पर्यटक एच एच शेखावत ने बताया कि वह यहां पर कैंची धाम और जागेश्वर मंदिर में दर्शन करने के लिए आए हैं. लेकिन, हल्द्वानी से अल्मोड़ा आते वक्त कैंची धाम में करीब तीन घंटे वह जाम में फंसे रहे. हल्द्वानी से वह 12 बजे चले थे और करीब जागेश्वर धाम रात 8 बजे पहुंचे. वैसे वह दर्शन करने के लिए पहुंचे थे. लेकिन, जाम में फंसे रहने से उन्हें और उनके परिवार वालों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा. अगर स्थानीय प्रशासन ध्यान देगा, तो आने वाले समय में जाम की समस्या से स्थानीय लोगों के साथ बाहर से आने वाले पर्यटकों को कोई दिक्कतों का सामना करना नहीं पड़ेगा. अगर स्थिति ऐसी ही बनी रहेगी तो, जाम आए दिन रहेगा.

ट्रेन-बस छूटने का भी डर
पर्यटक रवि कोहली ने बताया कि वह हल्द्वानी से अल्मोड़ा आए हैं. लेकिन, जाम की समस्या से काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. पहले हल्द्वानी से अल्मोड़ा का सफर ढाई से 3 घंटे में हो जाता था. लेकिन, अब 6 से 7 घंटे का सफर करके अल्मोड़ा पहुंच रहे हैं. ऐसे में लोगों की बस या ट्रेन छूटने का भी डर रहता है.

जाम के झाम में फंसा होटल बिजनेस
टैक्सी यूनियन के संरक्षक अनूप साह ने बताया कि भवाली तक तो, कोई जाम की समस्या नहीं हो रही है. लेकिन, कैंची धाम के पास जाम लगने की वजह से काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा है. हल्द्वानी से पहाड़ों की ओर आने वाले वाहन फंस रहे हैं. अल्मोड़ा, रानीखेत, पिथौरागढ़, चंपावत और बागेश्वर के अलावा अन्य जगह में जाने वाले लोगों को काफी दिक्कत हो रही है. इसमें सबसे ज्यादा दिक्कत पर्यटकों को हो रही है. क्योंकि, वह कई घंटे जाम में फंसे रह रहे हैं. कई बार तो होटल बुकिंग भी जाम की वजह से कैंसिल हो रही है.

Tags: Almora News, Local18, Uttrakhand ki news

]

Source link

Leave a Comment

और पढ़ें