जालंधर कोर्ट में आज ‘नो वर्क डे’: बार एसोसिएशन ने पुलिस पर लगाया पक्षपात का आरोप, कामकाज पूरी तरह ठप

जालंधर कोर्ट में आज ‘नो वर्क डे’: बार एसोसिएशन ने पुलिस पर लगाया पक्षपात का आरोप, कामकाज पूरी तरह ठप

आज भी एडवोकेट्स के द्वारा प्रदर्शन किया जाएगा। - Dainik Bhaskar

जालंधर:
पंजाब के जालंधर में बार एसोसिएशन ने एक बार फिर पुलिस पर लापरवाही और पक्षपात का गंभीर आरोप लगाते हुए मंगलवार (आज) को ‘नो वर्क डे’ घोषित किया है। इसके चलते आज पूरे दिन कोर्ट का कामकाज पूरी तरह से ठप रहेगा। एडवोकेट्स ने फैसला लिया है कि वे आज किसी भी तरह की पेशी, सुनवाई या कानूनी प्रक्रिया में भाग नहीं लेंगे।

बार एसोसिएशन ने सभी एडवोकेट्स, न्यायिक अधिकारियों और प्रशासनिक विभागों से सहयोग की अपील की है, ताकि एकजुट होकर इस मुद्दे पर ठोस कदम उठाया जा सके। सोमवार देर शाम तक चली बार एसोसिएशन की मीटिंग में यह निर्णय लिया गया था कि मंगलवार को भी कामकाज बहिष्कृत किया जाएगा।

जल्द लागू हो एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट

इस मुद्दे को लेकर बार काउंसिल ने एक रेजोल्यूशन पास किया है, जिसमें मांग की गई है कि एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट को जल्द से जल्द लागू किया जाए, ताकि वकीलों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके। काउंसिल का कहना है कि जब तक एडवोकेट्स को कानूनी सुरक्षा नहीं मिलेगी, तब तक न्याय प्रणाली में उनका स्वतंत्र और निष्पक्ष योगदान मुश्किल रहेगा।

काउंसिल ऑफ इंडिया ने लिया संज्ञान

इस मामले में अब बार काउंसिल ऑफ इंडिया ने भी संज्ञान लिया है। उन्होंने पंजाब पुलिस के DGP गौरव यादव को निर्देश दिए हैं कि मामले की गंभीरता को समझते हुए जल्द कार्रवाई की जाए। बताया जा रहा है कि आज जालंधर के कमिश्नरेट अधिकारियों और एडवोकेट्स के बीच अहम बैठक होगी, जिसमें आगे की रणनीति पर फैसला लिया जाएगा।

क्या हो सकता है अगला कदम?

बार एसोसिएशन की ओर से कहा गया है कि अगले स्टेप के बारे में आज शाम तक फैसला लिया जाएगा। यदि पुलिस और प्रशासन की ओर से संतोषजनक कार्रवाई नहीं की गई, तो विरोध और भी उग्र हो सकता है, जिसमें लंबे समय के लिए कोर्ट का बहिष्कार या राज्य स्तर पर आंदोलन जैसे विकल्पों पर विचार किया जा रहा है।

इस घटनाक्रम ने पंजाब की न्यायिक प्रणाली में हलचल मचा दी है और सभी की नजरें अब आज शाम की बैठक पर टिकी हैं, जो आने वाले कदमों की दिशा तय करेगी।

Leave a Comment

और पढ़ें