जालंधर: नाबालिग से 10 देसी पिस्तौल बरामद, आरोपी गिरफ्तार, पूछताछ जारी

जालंधर: नाबालिग से 10 देसी पिस्तौल बरामद, आरोपी गिरफ्तार, पूछताछ जारी

आरोपी को गिरफ्तार करने वाली टीम।

जालंधर में कमिश्नरेट पुलिस की क्राइम ब्रांच टीम ने 10वीं कक्षा के एक नाबालिग को देसी पिस्तौल के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी से कुल 10 देसी पिस्तौल बरामद की गई हैं। पुलिस को सूचना मिली थी कि नाबालिग इलाके में लोगों को देसी पिस्तौल सप्लाई कर रहा था। पुलिस ने जाल बिछाकर घास मंडी के पास आरोपी को पकड़ा।

आरोपी कोट मोहल्ला का निवासी है और वह लंबे समय से अवैध हथियार बनाने के धंधे में संलिप्त था। आरोपी ने ऑनलाइन पिस्तौल बनाने की ट्रेनिंग ली थी। पुलिस ने आरोपी से 10 देसी पिस्तौल, एक लोहा काटने वाली मशीन, एक ड्रिल मशीन और पिस्तौल बनाने के उपकरण बरामद किए हैं। आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट और अन्य धाराओं में केस दर्ज किया गया है।

पुलिस आगे आरोपियों के कनेक्शन्स का पता लगाने के लिए पूछताछ कर रही है।

Leave a Comment

और पढ़ें