जालंधर पुलिस ने गैंगस्टर पुनीत शर्मा और नरिंदर लल्ली का रिमांड खत्म कर कोर्ट में पेश किया

जालंधर कमिश्नरेट पुलिस ने पंजाब के अंतरराष्ट्रीय सर्कल स्टाइल कबड्डी खिलाड़ी संदीप नांगल अंबिया की हत्या के मामले में गैंगस्टर पुनीत शर्मा उर्फ पुनीत जालंधर और नरिंदर लल्ली को प्रोडक्शन वारंट पर तीन दिन के रिमांड पर लिया था, जिसे आज कोर्ट में पेश किया गया। ये दोनों गैंगस्टर पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और राजस्थान में एक दर्जन से अधिक जघन्य अपराधों में शामिल हैं, जिनमें हत्या और फिरौती की वारदातें शामिल हैं।
पुलिस ने इन दोनों आरोपियों से जालंधर के तीन प्रमुख हत्याकांडों के बारे में पूछताछ की। रिमांड के दौरान आरोपियों से सुखमीत डिप्टी और व्यापारी टिंकू हत्याकांड पर भी जानकारी ली गई। पुलिस ने दावा किया है कि इन हत्याओं के पीछे एक हिंदू नेता समेत कई लोगों के नाम सामने आ सकते हैं।
गैंगस्टर पुनीत और नरिंदर के साथ उनके 4 अन्य साथियों को भी गिरफ्तार किया गया था, जिनके पास से 6 विदेशी पिस्तौल और करीब 40 जिंदा कारतूस बरामद हुए थे।
मुख्य हत्याकांड:
-
पूर्व पार्षद सुखमीत डिप्टी की हत्या (20 जून 2022): गैंगस्टर लकी पटियाल के इशारे पर पुनीत और लल्ली ने सुखमीत डिप्टी की हत्या की थी।
-
व्यापारी टिंकू की हत्या (6 मार्च 2021): पुनीत और लल्ली ने अपने निजी रंजिश के कारण कारोबारी गुरमीत सिंह टिंकू की गोली मारकर हत्या कर दी थी।










