जालंधर में पूर्व मंत्री मनोरंजन कालिया के घर के बाहर कार हादसा, अखबार बांटने वाला युवक घायल
पंजाब के जालंधर में रविवार सुबह पूर्व मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता मनोरंजन कालिया के घर के बाहर एक हादसा हो गया। घटना तब हुई जब एक कार सीख रही युवती ने गाड़ी बैक करते समय नियंत्रण खो दिया और दुर्घटना कर दी। इस हादसे में एक अखबार बांटने वाला युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।
हादसे में पूर्व मंत्री की निजी कार और उनके घर का कुछ हिस्सा भी क्षतिग्रस्त हो गया। घायल युवक का इलाज सिविल अस्पताल जालंधर में किया जा रहा है।
थाना डिवीजन नंबर-3 की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है और हादसे में इस्तेमाल हुई गाड़ी को कब्जे में ले लिया है। पुलिस के मुताबिक, यह दुर्घटना कार सीख रही युवती की गलती के कारण हुई है। घायल के बयान दर्ज करने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।