ट्रक के आगे लिखा था ‘परी’, पुलिस ने रुकवाया, तलाशी लेते ही मिला कुछ ऐसा, चौंधियां गईं आंखें

मंदसौर. मंदसौर पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे हैं. अभियान में एक बड़ी कार्रवाई करते हुए 7 करोड़ रुपये का मादक पदार्थ डोडा चूरा बरामद किया है. पुलिस में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. दोनों आरोपी राजस्थान के रहने वाले हैं. पुलिस पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ कर रही है. मंदसौर जिले की पिपलिया मंडी पुलिस थाना को सूचना मिली थी कि एक ट्रक जिसका नंबर RJ09 GE 0084 है, उक्त ट्रक मंदसौर से मादक पदार्थ डोडा चूरा भरकर राजस्थान की ओर जा रहा है. पुलिस ने घेराबंदी की और ट्रक को रोका तो उसमें लगभग 70 क्विटंल डोडा चूरा भरा हुआ था, जिसकी बाजार में कीमत 7 करोड़ रुपये आंकी गई है. पुलिस ने लगभग 30 लाख रुपये कीमत की ट्रक भी जब्त की है.

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मंदसौर गौतम सिंह सोलंकी ने बताया, ‘मंदसौर पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी पर प्रभावी कार्रवाई करते हुए अच्छी सफलता हासिल की है. मुखबिर से सूचना मिली थी मादक पदार्थ का परिवहन ट्रक से किया जा रहा है. सूचना की तस्दीक पर थाना प्रभारी और चौकी प्रभारी की टीम लगाई गई थी. जब वाहन को रोका गया तो उसमें 70 क्विटंल डोडा चूरा पाया गया. मुकदमा पंजीकृत करके दोनों आरोपियों को हिरासत में लिया गया है. दोनों से पूछताछ की जा रही है. दोनों आरोपी राजस्थान के रहने वाले हैं. पूछताछ में और खुलासे होने की संभावना है.’

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गौतम सिंह सोलंकी ने बताया कि पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है जो राजस्थान के रहने वाले हैं. डोडा चूरा कहां से भरा था और कहां जा रहा था, पुलिस इस बात की जांच कर रही है.

आचार संहिता के दौरान पुलिस की निगाहें तस्करों पर लगी हुई हैं. कई बार वाहन चेकिंग में भी पुलिस को बड़ी सफलता मिल जाती है. तस्कर भी आचार संहिता में पुलिस बल के चुनाव अभियान में लगे होने का लाभ लेकर तस्करी को अंजाम देने की कोशिश कर रहे हैं लेकिन पुलिस ने इस बार एक बड़ी कार्रवाई कर तस्करों को जेल की सलाखों के पीछे धकेला है.

Tags: Mandsaur news, Mp news, Shocking news

Source link

Leave a Comment

और पढ़ें