डूसू चुनाव में हरियाणवी सिंगर मासूम शर्मा के प्रचार को लेकर विवाद, NSUI ने ABVP पर लगाए आरोप

दिल्ली, 17 सितंबर — दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्र संघ (डूसू) चुनाव के दौरान हरियाणवी सिंगर मासूम शर्मा के प्रचार करने को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। कांग्रेस की छात्र इकाई एनएसयूआई ने इस मामले को लेकर आपत्ति जताई है और आरोप लगाया है कि प्रचार में अनियमितता हो रही है।
एनएसयूआई ने ABVP पर लगाया प्रचार में गड़बड़ी का आरोप
एनएसयूआई के पूर्व अध्यक्ष रौनक खत्री ने सोशल मीडिया पर लाइव आकर कहा कि
“मासूम शर्मा के जरिए चुनाव को प्रभावित करने की कोशिश की जा रही है और प्रचार के खर्च का कोई हिसाब नहीं दिया गया है।”
उन्होंने ABVP पर यह आरोप लगाया कि वे चुनाव को गलत तरीकों से प्रभावित करने का प्रयास कर रहे हैं।
मासूम शर्मा ने किया सफाई
इस पर हरियाणवी सिंगर मासूम शर्मा ने सोशल मीडिया के जरिए जवाब दिया कि
“मैंने पैसे लेकर प्रचार नहीं किया, बल्कि पूरी तरह से मुफ्त में अपनी सेवा दी है।”
उन्होंने यह भी बताया कि उनका प्रचार करने वाले उम्मीदवार दलबीर मान से पारिवारिक संबंध हैं और वे आर्यन को बचपन से जानते हैं।










