तेल की दुकान में लगी भीषण आग, लाखों का हुआ नुकसान! चारों तरफ मच गया हड़कंप, मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड टीम

सुल्तानपुर: सुल्तानपुर में आज घी व तेल की दुकान में अचानक आग लग गई. जब तक लोग समझ पाते तब तक आग ने अपना रौद्र रूप धारण कर लिया. आनन-फानन फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई. मौके पर पहुंची दमकल आग बुझाने का प्रयास कर रही है. जानकारी के मुताबिक, आग लगने से लाखों का नुकसान हो गया है.

दरअसल ये मामला है नगर कोतवाली के बगल गल्ला मंडी का है. इसी मंडी में शैलेंद्र अग्रहरि नाम के व्यवसाई घी व तेल रिफाइंड इत्यादि का थोक विक्रेता हैं. आज देर शाम अचानक इनकी दुकान में आग लग गई. आग लगने से आस पास के दुकानदारों में हड़कंप मच गया. जब तक लोग समझ पाते तब तक आग ने अपना विकराल रूप धारण कर लिया.

आनन फानन फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई.  मौके पर पहुंची दमकल ने आग बुझाना शुरू कर दिया है.  आशंका व्यक्त की जा रही है की शॉर्ट सर्किट से ये आग लगी है, जिसमें लाखों के नुकसान हो गया है. वहीं मुख्य अग्निशमन अधिकारी ने बताया कि आग लगने कारणों का पता नही चल पाया. आग पर काबू पा लिया गया है.  किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है.

.

FIRST PUBLISHED : April 30, 2024, 23:43 IST

Source link

Leave a Comment

और पढ़ें