दिलजीत दोसांझ का नया गीत ‘टेंशन’: विवादों का जवाब

पंजाबी सिंगर दिलजीत दोसांझ बीते कुछ महीनों से अपने “दिल-लुमिनाटी” टूर और शो के दौरान सुर्खियों में रहे हैं। इस दौरान उन्हें कई बार नोटिस भी मिले, जैसे कि दिल्ली, चंडीगढ़ और तेलंगाना में। चंडीगढ़ में तो महिला चाइल्ड केयर कमीशन ने उन्हें नोटिस भेजा था।
इन विवादों का जवाब दिलजीत ने अपने नए गीत ‘टेंशन’ के माध्यम से दिया है। यह गीत उनके यू-ट्यूब चैनल पर हाल ही में रिलीज हुआ है। गीत की शुरुआत पंजाब के गांवों से होती है, जहां बुजुर्ग रेडियो सुन रहे होते हैं और खबर आ रही होती है कि दिलजीत की मुश्किलें बढ़ रही हैं। इस पर बुजुर्ग का कहना होता है, “जट्ट ते झोटा किसे तो डरे ने” (क्या जाट और भैंस का बच्चा कभी किसी से डरा है?), और गीत की शुरुआत होती है – “टेंशन मितरां नू है नी, जाट झोटा, पैग मोटा…”
टूर के दौरान विवाद
दिलजीत दोसांझ के दिल-लुमिनाटी टूर के दौरान कई विवाद उठे थे। पहले उन्हें टिकटों की कालाबाजारी के आरोपों में नोटिस मिला था और फिर शराब के प्रचार करने के आरोप लगे थे। लेकिन हर बार दिलजीत ने अपनी शैली में इन मुद्दों का जवाब दिया। चंडीगढ़ टूर में उन्होंने साफ कहा था, “आप चिंता मत करो, सारी एडवाइजरी मुझ पर है, आप बस मौज करो। हम दोगुना मजा करेंगे।”
चंडीगढ़ में आयोग की एडवाइजरी
चंडीगढ़ में आयोजित कॉन्सर्ट के दौरान, महिला चाइल्ड केयर कमीशन ने कुछ प्रमुख एडवाइजरी जारी की थीं, जिनमें:
-
ध्वनि स्तर: वयस्कों को 140db से अधिक ध्वनि के संपर्क में नहीं आना चाहिए, जबकि बच्चों के लिए यह सीमा 120db तक है। सलाह दी गई कि लाइव शो के दौरान बच्चों को मंच पर न बुलाएं।
-
गाने के चयन: ‘पटियाला पैग’, ‘5 तारा’, और ‘केस’ जैसे गानों को गाने से बचने की सलाह दी गई, क्योंकि इन गानों में शराब, ड्रग्स और हिंसा को बढ़ावा देने वाले शब्द होते हैं, जो बच्चों पर नकारात्मक प्रभाव डाल सकते हैं।
-
शराब परोसने के नियम: आयोजकों को 25 वर्ष से कम आयु के युवाओं को शराब न परोसने की सलाह दी गई, और इसके उल्लंघन पर दंड का प्रावधान है।










